लॉकडाउन पर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात, जानिए क्या हुई चर्चा

कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लाॅकडाउन लागू है। 31 मार्च को लॉकडाउन-4 खत्म होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है।

Update: 2020-05-28 17:04 GMT

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लाॅकडाउन लागू है। 31 मार्च को लॉकडाउन-4 खत्म होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। गृह मंत्री ने लॉकडाउन 4.0 के वर्तमान हालात पर बातचीत की है।

अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 31 मई के बाद लॉकडाउन पर उनके राज्यों की क्या राय है और आगे वह क्या सोचते हैं इस पर उनके विचार जानें।

यह भी पढ़ें...लोहिया अस्पताल के CMS पर गिरी गाज: योगी के दौरे के वक्त थे गायब, मिली ये सजा

लॉकडाउन-4 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसी बीच इस पर भी चर्चा तेज हो गई है लॉकडाउन का पांचवा चरण भी हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि 31 मई को पीएम मोदी मन की बात में लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन गृह मंत्रालय ने इससे इंकार कर दिया है।

गृह मंत्रालय की तरफ से मन की बात में लॉकडाउन 5.0 की घोषणा की खबरों को गलत बताया गया है, लेकिन लॉकडाउन 5.0 को लेकर सुगबुगाहट तेज होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें...कर्नाटक में No Entry: इन पांच राज्यों से आने वाली फ्लाइट-ट्रेन और वाहनों पर रोक

इसके साथ ही गृह मंत्री ये भी तय करना चाहते हैं कि अगर लॉकडाउन 5.0 लागू होगा तो उसके लिए गाइडलाइन्स क्या होनी चाहिए? वैसे भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और ऐसे में उम्मीद यही जताई जा रही है कि लॉकडाउन और आगे बढ़ेगा। हालांकि, छूट बहुत अधिक हो सकती हैं, जैसी इस समय हैं।

यह भी पढ़ें...सीएम योगी कर रहे थे अस्पताल का निरीक्षण, बगैर मास्क पहने बैठी थी महिला, तभी…

इन शहरों में रह सकती है पाबंदी

दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता में पाबंदी रह सकती है। इन 11 शहरों में भारत में कुल कोरोना संक्रमित केस के 70 प्रतिशत केस हैं, जबकि अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और मुंबई में ये और खतरनाक है। इन शहरों में देश के कुल मरीजों के 60 प्रतिशत मरीज पाए गए हैं।

Tags:    

Similar News