5 लड़कियां! शिकार बने नेता-बड़े अफ़सर, जानिए क्या है हनी ट्रैप

इसके बाद शुरू होती है ब्लैकमेल की चीजें। वीडियो बनने के बाद उन राजनेताओं और बड़े अफसरों को क्लिप के जरिये ब्लैकमेल किया जाता था। इसके बल पर वह अपना मन पसंद काम करवाते थे।

Update: 2023-05-19 20:19 GMT
5 लड़कियां! शिकार बने नेता-बड़े अफ़सर, जानिए क्या है हनी ट्रैप

भोपाल: हनी ट्रैप के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। अब इससे संबन्धित एक और मामला सामने आया है, जोकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घटित हुआ है। हनी ट्रैप के इस बड़े गैंग के कुल 6 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें 5 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है।

यह भी पढ़ें: SP अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची से पत्रकारों से परिचित कराया

यह गैंग अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं, इस गैंग की लड़कियां अपनी खूबसूरती में मंत्रियों और बड़े अफसरों को फंसाकर उनके सेक्स क्ल‍िप बना चुकी हैं। इंदौर के एक नगर निगम अफसर पर जब इन्होंने 3 करोड़ रुपये के लिए शिकंजा कसा तो इस गैंग का ही पुलिस ने शिकार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, उसने कई रसूखदारों की नींद उड़ा दी है।

सीधे-साधे राजनेताओं को बनाता है शिकार

जांच के अनुसार, अपना काम निकालने के लिए हनी ट्रैप गैंग के मेंबर्स बेहद सीधे-साधे दिखने वाले राजनेताओं और अफसरों को टार्गेट किया करते थे। एक बड़ा खुलासा ये भी हुआ है कि इस गैंग में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं। इनका काम उन राजनेताओं और अफसरों की लिस्ट तैयार करना था, जोकि आसानी से लड़कियों की खूबसूरती पर फिदा हो जाते थे।

यह भी पढ़ें: बंपर डिस्काउंट! 1100 में स्कूटी-7000 कैशबैक, ऑफर सिमित समय तक

जब यह राजनेता और बड़े अफसर इन लोगों के जाल में फंस जाते थे, तब उनके सामने अपने को उनके सामने ऐसे पेश करते थे कि उन्हें काम की सख्त जरूरत है। इसके बाद जब यह पक्का हो जाता था कि वह उनके जाल में अब बिलकुल फंस गया है, तब वह उसे हिट करते थे और अपना काम कर लेते थे।

यह भी पढ़ें: रातों-रात बने करोड़पति: ऐसे 8 लोग जिनकी बदल दी किस्मत KBC ने

इसके बाद शुरू होती है ब्लैकमेल की चीजें। वीडियो बनने के बाद उन राजनेताओं और बड़े अफसरों को क्लिप के जरिये ब्लैकमेल किया जाता था। इसके बल पर वह अपना मन पसंद काम करवाते थे।

क्या होता है हनी ट्रैप?

हनी ट्रैपिंग एक ऐसी खोजी अभ्यास है, जिसमें पारस्परिक, राजनीतिक (राज्य जासूसी सहित), या मौद्रिक उद्देश्य के लिए रोमांटिक या यौन संबंधों का इस्तेमाल किया जाता है। 'हनी ट्रैप' के प्रक्रिया के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क बनाया जाता है, जिसके पास किसी समूह या व्यक्ति द्वारा आवश्यक जानकारी या संसाधन मौजूद है।

यह भी पढ़ें: फिर बीएचयू का ‘इम्तिहान’, आरोपी प्रोफेसर की बर्खास्तगी की मांग

अपने जाल में फंसाने के बाद जालसाज लक्ष्य को हासिल करने के लिए उस बड़े अफसर या राजनेता के साथ झूठे रिश्ते स्थापित करता है (जिसमें वास्तविक शारीरिक संलिप्तता हो सकती है या नहीं भी हो सकती)। इस दौरान वह अफसर या राजनेता की एक अश्लील वीडियो भी बनाता है। फिर बाद में उसे धमकी देकर जालसाज अपना काम करवाता है।

Tags:    

Similar News