MP News: फौजी ने महिला को होटल में बुला किया रेप, फिर प्राइवेट पार्ट में...

MP News: पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Report :  Network
Update:2024-09-15 13:43 IST

MP News (Pic:Social Media)

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से बलात्कार करने के बाद क्रूरता की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर फौजी ने एक युवती को पहले होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे डाला। यही नहीं आरोपी फौजी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट भी पहुंचाई। इससे महिला को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि असम में तैनात फौजी छुट्टी पर इंदौर आया हुआ था। जहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। इस दौरान फौजी से पहले से परिचित महिला उससे मुलाकात करने पहुंची थी। जब महिला होटल में पहुंची तो फौजी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की और रेप की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और इस मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए संजय नामक फौजी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

जहां उसका इलाज चल रहा है

वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि फौजी के पास वीडियो भी है। जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके गुप्तांग में भी चोट पहुंचाई है। इसके चलते वह ठीक से चल भी नहीं पा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिस होटल में फौजी रूका था वहां के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही इस मामले को साल्व कर लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। 

Tags:    

Similar News