14 हजार फीट ऊंचाई पर तिरंगाः ITBP के जवानों का कमाल, खौफ में चीन

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस खास अवसर पर लाल किले की प्राचीर से लेकर लद्दाख की सीमा तक में तिरंगा फहराया गया।

Update: 2020-08-15 06:55 GMT
चीन से तनाव के बीच 14 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस खास अवसर पर लाल किले की प्राचीर से लेकर लद्दाख की सीमा तक में तिरंगा फहराया गया। वहीं 74वें इस अवसर पर भारत-चीन तनाव के बीच पेंगॉन्ग झील पर भारतीय जवानों ने तिरंगा फहराया।

ये भी पढ़ें: Independence day special: बॉलीवुड मना रहा कुछ इस तरह से, साझा की खुशियाँ

14 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में तिरंगा फहराया

बता दें कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में तिरंगा फहराया। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी जारी है। दोनों देशों की सेनाएं वह पर तैनात हैं। ऐसे में हजारों फिट की ऊंचाई पर स्थित पेंगॉन्ग झील इलाके में आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

ये भी पढ़ें: UP के 23 जाबांज पुलिस अफसर: लिस्ट में शामिल इनका नाम, मिलेगा वीरता पुरस्कार

तिरंगा और आईटीबीपी के झंडे को फहराया

आईटीबीपी के जवानों ने इस दौरान तिरंगा और आईटीबीपी के झंडे को फहराया। इसके साथ ही लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट भारतीय सेना के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पर ध्वजारोहण किया, देखें तस्वीरें

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना के ये जवान हर साल लद्दाख में ऊंचाई पर झंडा फहराते हैं। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की गूंज से पूरा वातवरण भारतमय हो गया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे चुनाव? अपने संबोधन में PM ने किया ये बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय भारत और चीन के साथ रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई दौर की बैठक के बाद भी दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद का हल नहीं निकल पाया है। इसके बावजूद भी बॉर्डर पर तैनात जवानों के जोश में कोई कमी देखने को मिल रही है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयीं ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा

Tags:    

Similar News