India Alliance Seat Sharing: सीट बंटवारे पर आप और कांग्रेस में चर्चा, खरगे के घर हुई बैठक, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

India Alliance Seat Sharing:सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक हुई। बैठक के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में क्या निर्णय लिया गया अभी इस बारे में दोनों में से किसी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Update:2024-01-13 21:48 IST

सीट बंटवारे पर आप और कांग्रेस में चर्चा, खरगे के घर हुई बैठक, राहुल गांधी भी रहे मौजूद: Photo- Social Media

India Alliance Seat Sharing: सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक खत्म हो गई है। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस बैठक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है। गठबंधन को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां बैठक कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर आप नेताओं के साथ बैठक हुई थी।

सीट बटवारे को लेकर फैसला  

शनिवार को बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से रवाना हुए। बैठक में सीट बटवारे को लेकर क्या चर्चा हुई और इस पर कोई सहमति बनी। अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं जिसमें से आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है तो वहीं कांग्रेस को दो सीटें ही देना चाह रही है। इस पर कांग्रेस सहमत नहीं है। वहीं पंजाब में भी आप की सरकार हैं। यहां लोकसभा की 13 सीटें हैं। यहां कांग्रेस का मुकाबला आप से है। ऐसे में यहां आप और कांग्रेस सीटों की शेयरिंग कैसे करेंगे। इस बारे में माना जा रहा है आज की बैठक में चर्चा हुई होगी। लेकिन बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

Tags:    

Similar News