ये हैं इंडिया के फेमस फूड कॉर्नर, नहीं चखा इतने टेस्टी खाने का स्वाद तो इस बारिश लें इसका मजा

खाने और घूमने के शौकीनों के लिए देश के उन शहरों के खाने के स्टॉल की बात करते हैं, जहां आप एक बार जाए तो वहां जरूर जाकर स्वाद लें। जो अपने खास जायके के साथ ही अपने नाम से जानी जाती हैं। ये जगह चाहे,जयपुर हो या हैदराबाद ये हैं इंडिया के फेमस फूड कॉर्नर, नहीं चखा होगा

Update: 2019-07-27 13:56 GMT

जयपुर: खाने-खिलाने का शौक लगभग सभी को होता है। चाहे उसे बनाने का शौक कम लोग रखते होंगे। खाने और घूमने के शौकीनों के लिए देश के उन शहरों के खाने के स्टॉल की बात करते हैं, जहां आप एक बार जाए तो वहां जरूर जाकर स्वाद लें। जो अपने खास जायके के साथ ही अपने नाम से जानी जाती हैं। ये जगह चाहे,जयपुर हो या हैदराबाद ये हैं इंडिया के फेमस फूड कॉर्नर, नहीं चखा होगा इतने टेस्टी खाने का स्वाद दिल्ली हो या हो मुंबई, कुछ खास गलियों में खाने की खुशबू से ही मुंह में पानी आता है।

जयपुर: सबसे पहले पिंक सिटी की बात करते हैं जहां जाकर आप खाने का जायका लिए बिना अगर लौटे तो फिर आपका जयपुर आना बेकार है। मतलब ये कि इस शहर में एक ऐसी गली है, जो पूरे देश में अपने नाम से फेमस है। जयपुर की गलियों और चौराहों के स्वाद भी ऐसे हैं, जिनकी ओर लोग बरबस खींचे चले आते हैं। वैसे तो आप पिंक सिटी में कहीं भी खाने का स्वाद लें पर यहां की चटोरी गली की बात ही अलग है। बापू बाजार के लिंक रोड के ठीक सामने स्थित इस गली में मिलने वाली डिशेज यहां आने वाले लोगों खासकर महिलाओं के आकर्षण का केंद्र होता हैं। नेहरू बाजार से होते हुए बापू बाजार में प्रवेश करने के बाद जब लोग शॉपिंग से थककर चूर होते हैं, तो इसी गली में खड़े होकर तरह- तरह के डिशेज का स्वाद अपनी थकान को कम करते हैं। गोलगप्पे, दही बड़े, छोले भटूरे, टिक्की छोले, फलूदा और तरह-तरह के देसी कोल्ड ड्रिंक मिलने वाले प्रमुख व्यंजनों में से हैं।वैसे तो इस प्रकार के व्यंजन जयपुर के हर गली मोहल्लों में मिल जाते हैं, लेकिन चटोरियों की गली में इन डिशेज का स्वाद आपको चखते ही चटोरा बना देगा।

अहमदाबाद: इसके बाद बात अहमदाबाद के भुक्खड़ गली की आती हैं। अहमदाबाद की शाम 6-7 के बीच शुरू होती है और देर रात तक चलती है। यहां मेक्सिकन, थाई, चाइनीज, स्पैनिश और लैबनीज खाने की चीजें इंडियन स्टाइल में वाजिब दाम में मिल जाएंगी। यहां का वन स्लाइज पिज्जा, तंदूरी मोमोज, फजीता राइस और फलाफल बहुत फेमस है।

 

हैदराबाद: इसके बाद निजामों के शहर हैदराबाद की आती है जहां जाकर आपने खाने का स्वाद नहीं लिया तो क्या लिया। साउथ में जाकर नॉर्थ इंडियन डिशेज भी अलग तरह से स्वाद ले सकते है। वैसे तो यहां की बिरयानी वर्ल्ड फेमस है। लेकिन सिकंदराबाद के पराडाइज बिरयानी की अपनी अलग ही बात और स्वाद है। इसके अलावा अगर आपको समोसे और दही बड़े का स्वाद लेना है तो आप यहां के कोटी जरूर जाएं। यहां का गोकुल चाट फेमस है जहां आपको लजीज स्वाद और डिफरेंट स्टाइल में दहीबड़े और समोसे मिलेंगे। एक और बात आपको यहां समोसे के साथ जो बड़ी हरी मिर्च मिलेगी उसके देखते ही अगर मुहं में पानी ना आए तो फिर कहना। कोटी की कुल्फी भी फेमस है। ये वही जगह जहां कुछ साल पहले ब्लास्ट भी हुआ था। सिंधी कॉलोनी की यहां की फेमस डिश – हैदराबादी बिरयानी, कीमा समोसा , ईरानी चाय, टुंडे कवाब भी है।

 

मुंबई: यहां कई जगहों पर खाने की गलियां मिल जाएंगी। मगर घाटकोपर इनमें सबसे खास है। यहां पानीपूरी, सैंडविच, मसाला कोल्ड ड्रिंक्स, पावभाजी और टिक्का आदि मिल जाएंगे। यहां आपको कई तरह के डोसा मिलेंगे, जिनमें थाउजंड आइलैंड डोसा, चीज बस्ट डोसा और सबसे खास आइसक्रीम डोसा भी परोसा जाता है।

जबरिया जोड़ी ने चखा लखनऊ का बाटी-चोखा, डायरेक्टर को मिल रही धमकी

 

 

वाराणसी: खाने का स्वाद देने में धार्मिक नगरी भी किसी से पीछे नहीं है। गलियों के इस शहर में आपको हर दगह सात्विक खाने का स्वाद मिल जाएगा। यहां की कचौड़ी गली जैसा नाम से ही ज्ञात हो रहा है कि यह मुहल्ला खाने-पीने की चीजों के लिए मशहूर है। काशी की प्रसिद्ध कचौड़ी, जलेबी की दुकानें बहुत संख्या में है। हालांकि, इस मुहल्ले का नाम पहले कूचा अजायब था। कहा जाता है कि मुस्लिम शासन के समय चर्चित धनी अधिकारी अजायब के नाम से ही इस मुहल्ले का नाम था। इस मुहल्ले में अजीब तरह की वस्तुएं बिकती थी। बाद में खाने-पीने की दुकानें अधिक होने से इस मुहल्ले का नाम कचौड़ी गली पड़ा। यह मुहल्ला भी काफी घना और गलियां सकरी हैं।

लखनऊ :खाने की बात हो तो नवाबो के शहर को कैसे छोड़ सकते है। मतलब ये कि लखनऊ के चिकन, तहजीब के साथ जो वर्ल्ड फेमस है वो है लखनऊ चौक के पास के लगे खाने के स्टॉल। यहां की फेमस डिश – आलू टिक्की, गलौटी कवाब और निहारी-कुल्चा।

होटल की छत पर बना ये है दुनिया का सबसे लंबा स्वीमिंग पूल, जानिए कहां है और कैसे लेंगे इसका मजा

 

दिल्ली: दिल्ली की पराठे वाली गली दुनियाभर में मशहूर है। यहां लगभग 35 तरह के पराठे मिलते हैं। जिन्हें तवे पर कम कड़ाही में ज्यादा बनाया जाता है। आलू, गोभी, मटर, टमाटर, प्याज, लहसुन, मिक्सवेज, पनीर जैसी कई चीजों के पराठे यहां खाए जा सकते हैं जो देसी घी के बने होते हैं। इन पराठों के साथ आलू की सब्जी, केले की चटनी, लस्सी और सलाद भी परोसा जाता है। 40 रुपए से लेकर 55 रुपए तक में आप इन लजीज पराठों का स्वाद ले सकते हैं।

 

 

मध्य प्रदेश : नॉनवेज के शौकीन लोग यहां आकर तमाम अलग-अलग तरह की डिशेज का स्वाद ले सकते हैं। यहां की दुकानों में फिश, मटर, चिकन को कई फ्लेवर्स और मसालों के साथ परोसा जाता है। खूब सारे मसालों और ऑयल में बनी ये डिशेज आपकी कैलोरी जरूर बढ़ा सकती हैं। अगर आप वर्कआउट करने के लिए तैयार हैं तो एकबार यहां जरूर आएं। मैरिनेटेड मीट और फिश को देखकर मुंह में पानी आ जाता है। यहां का पाव कबाब (हैमबर्गर) बहुत ही टेस्टी होता है इसके अलावा चटोरी गली का पाया सूप, सीक कबाब और जूसी बीफ कबाब का भी जवाब नहीं।

यहां सुहागिन महिलाएं रहती है सुनी मांग, नहीं कर सकती श्रृंगार, जानिए क्यों है ऐसी परंपरा?

 

पटना: खाने का स्वाद देने के लिए किसी भी तरह से बिहार का पटना पीछे नहीं है। यहां की फेमस डिश-लिट्टी चोखा, लिट्टी चिकन, चने की घुघनी और समोसा है। आपकी जेब के हिसाब से मिल जाएगा।

 

रांची:झारखंड प्राकृतिक संपदा से भरा राज्य, जिसकी छंटा देखते ही बनती है। इसकी राजधानी रांची जाकर अगर आप फिरायालाल की आइसक्रीम ना खाएं तो फिर क्या खाएं। साथ ही हाईकोर्ट के पास तुलसी चौक का लिट्टी चोखा का भी स्वाद जरूर लें। जिसके दिवाने क्या आम क्या खास, इनकी लिट्टी चोखा का स्वाद तो लालू, सोनिया गांधी के साथ कई कलाकारों ने भी लिया है सब मुरीद होकर गए है।

Tags:    

Similar News