भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस, जानें कब होगी बारिश

राजस्थान का चुरू शहर गर्मी से बुरी तरह तप रहा है। बीते कई दिनों से यहां पारा 50 डिग्री के पार चला जाता है। हाल यह है कि लोगों ने अपने काम के घंटे भी मौसम के मुताबिक ही तय कर लिए हैं।

Update:2019-06-06 15:46 IST

नई दिल्ली: भीषण गर्मी और लू से पूरा उत्तर भारत परेशान है। इस समय राजस्थान का चुरू शहर गर्मी से बुरी तरह तप रहा है। बीते कई दिनों से यहां पारा 50 डिग्री के पार चला जाता है। हाल यह है कि लोगों ने अपने काम के घंटे भी मौसम के मुताबिक ही तय कर लिए हैं।

पिछले शनिवार को यहां का तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस था और सोमवार को भी पारा 50.3 तक पहुंच गया था। इन दो दिनों में यह शहर दुनिया का सबसे गर्म क्षेत्र रहा।

भीषण गर्मी से चुरू जिले में वॉमिटिंग, डायरिया, लू और स्किन संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले को ही हाई अलर्ट पर रखा है और डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें...ईद के बाद चिड़ियाघर लगे मेले में उमड़ी लोगों की भीड़, देखें शानदार तस्वीरें

गर्मी से तपन के बीच एक चिंता की खबर यह भी है कि पहले से ही देरी से चल रहे मॉनसून के दो दिन और लेट होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अब 8 जून को मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है।

आमतौर पर 1 जून तक केरल में मॉनसून दस्तक दे देता है। मानसून में देरी से साफ है कि दक्षिण भारत, पश्चिम भारत समेत मध्य और उत्तर भारत में भी बारिश में देरी हो सकती है। इससे जून महीने में बारिश में कमी रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें...सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने बनाया रिकाॅर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

इस बीच राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Tags:    

Similar News