हिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत, इंडियन नेवी ने उठाया ये बड़ा कदम

भारत की जलसीमा में चीनी युद्धपोत और एक पनडुब्बी को देखा गया है। भारतीय नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने पेट्रोलिंग के दौरान यह तस्वीरें लीं। माना जा रहा है कि चीन की यह हरकत कोई गहरी साजिश हो सकती है।

Update: 2023-05-03 16:51 GMT

नई दिल्ली: भारत की जलसीमा में चीनी युद्धपोत और एक पनडुब्बी को देखा गया है। भारतीय नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने पेट्रोलिंग के दौरान यह तस्वीरें लीं।

माना जा रहा है कि चीन की यह हरकत कोई गहरी साजिश हो सकती है। पाकिस्तान का दोस्त चीन भारत के विकास से जलता है। उसका मानना है कि अगर भारत एशिया में उससे शक्तिशाली देश बन गया तो उसके अस्तित्व पर खतरा होगा।

ये भी पढ़ें...भारत-चीन से बड़ी खबर: युद्ध को लेकर होने जा रहा है ये काम

नौसेना ने दी ये अहम जानकारी

सूत्रों ने बताया है कि ये तस्वीरें सितंबर के पहले 15 दिनों के भीतर की हैं। चीन का यह युद्धपोत कुछ समय बाद ही श्रीलंका के जलक्षेत्र में दाखिल हो गया। भारत के टोही विमान ने चीन के युद्धपोत की लगातार निगरानी की और उसकी मूवमेंट पर अपडेट देता रहा।

इसके अलावा भारतीय निगरानी विमान P-8I ने चीन के एक और युद्धपोत को ट्रैक किया, जो अदन की खाड़ी में ऐंटी-पाइरेसी मिशन में शामिल था।

चीन का यह जंगी जहाज सोमाली समुद्री लुटेरों से अपने देश के कारोबारियों के हितों की सुरक्षा करने के लिए तैनात किया गया था। इसकी तस्वीर थोड़ी दूर से उस समय ली गई जब यह हिंद महासागर से गुजर रहा था।

ये भी पढ़ें...चीन सीमा पर सेना-वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास, पहली बार होगा ऐसा

चीनी जहाजों की निगरानी

वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के सात युद्धपोत तैनात है, जिनमें 27,000 टन से अधिक वजनी एक जहाज भी शामिल है। भारतीय नौसेना, पी -8 आई पनडुब्बी रोधी जंगी जासूसी विमानों और अन्य निगरानी वाले यंत्रों से चीन के इन जहाजों को ट्रैक करने का काम कर रही है। जिससे चीन की हर नापाक चाल का पता लगाया जा सके।

भारतीय नौसेना के P-8I पनडुब्बी रोधी युद्ध और निगरानी विमान ने तस्वीरों को क्लिक किया है, जो चीनी जहाजों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रख रहे हैं। एलपीडी के अलावा, चीनी युद्धपोतों में काउंटर-पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स के तीन-तीन पोत और काउंटर-पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स 33 शामिल हैं। जो अदन की खाड़ी में तैनात हैं।

चीन की चालबाजी पर नजर

सूत्रों ने कहा है कि हिंद महासागर में चीनी जहाजों की मौजूदगी के दौरान उनपर लगातार नजर रखी जा रही है, खासकर तब जब वे भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र और क्षेत्रीय जल के करीब से गुजरते हैं।

सूत्रों ने बताया कि चीनी नौसेना ने अदन की खाड़ी में एंटी-पायरेसी ड्रिल को अंजाम देने के नाम पर इस समुद्री इलाके में लगभग छह से सात युद्धपोतों की तैनाती की है लेकिन वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए चीन की ये तैनाती जरूरत से ज्यादा लगती है।

ये भी पढ़ें...चीन के लिए मुसीबत बना 22 साल का जवान

पीपल्स लिबरेशन आर्मी दिखाना चाहती है प्रभाव

सूत्रों ने कहा कि चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्ति दिखा रही है, क्योंकि वे इस खास इलाके में अपना प्रभाव फैलाना चाहते हैं जहां से उनका अधिकांश व्यापार हो रहा है।

 

Tags:    

Similar News