पहला Pink Toilet: एयर कंडीशन से लेकर मेकअप रूम तक, Chhattisgarh में मौजूद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। स्मार्ट सिटी और महिलओं की सुविधा के तर्ज पर रायपुर नगर निगम महिलाओं को एक नई सौगात देने जा रहा है। रायपुर नगर निगम की महत्वपूर्ण योजना पिंक टॉयलेट बनकर तैयार हो गई है।

Update: 2021-01-21 13:23 GMT
छत्तीसगढ़ में तैयार हुआ देश का पहला Pink Toilet, जानें क्या है खासियत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। स्मार्ट सिटी और महिलओं की सुविधा के तर्ज पर रायपुर नगर निगम महिलाओं को एक नई सौगात देने जा रहा है। रायपुर नगर निगम की महत्वपूर्ण योजना पिंक टॉयलेट बनकर तैयार हो गई है। 23 जनवरी से महिलाओं को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

रायपुर में अलग-अलग जगहों पर पिंक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। इन टॉयलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इनका संचालन भी महिलाओं के हाथ में ही होगा। इतना ही नहीं इसमें महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टायलेट के साथ रेस्ट रूम, मेकअप रूम और बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

ये भी पढ़ें: शेल्टर होम कांड फिर सेः सेक्स रैकेट का खुलासा, छत्तीसगढ़ की महिलाओं से हैवानियत

सुरक्षा के भी सभी इंतजाम

साथ ही एयर कंडीशनर से लैस पिंक टॉयलेट में सुरक्षा के भी सभी इंतजाम किए गए हैं। इस टॉयलेट में बेबी फीडिंग रूम, प्रतीक्षालय, स्वागत कक्ष, चार टायलेट कक्ष की व्यवस्था के साथ गीजर, इंसिनेटर, सेनेटरी नैपकीन, वेंडिंग मशीन की भी सुविधा है। इस पिंक टॉयलेट में छोटे बच्चों के साथ प्रसाधन का उपयोग कर रही महिलायें अपने बच्चे पर भी ध्यान दे सकें, इसके लिए स्मार्ट एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।

देश का पहला पिंक टॉयलेट

बता दें कि महिलाओं के लिए शहर में एक भी स्पेशल प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां के बाजार में आने वाली महिलाओं को प्रसाधन के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सब असुविधाओं से बचने के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि रायपुर में तैयार किया गया यह देश का पहला पिंक टॉयलेट है।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में विस्फोट: पुलिस स्टेशन के पास जोरदार धमाका, चपेट में आये 13 लोग

Tags:    

Similar News