बड़ा हादसा टला: Indigo फ्लाइट से टकराया पक्षी, मुंबई से दिल्ली जा रहा था विमान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 रविवार को मुंबई से दिल्ली आ रही थी। तभी अचानक एक चिड़िया इस फ्लाइट से आकर टकरा गई।

Update: 2020-09-27 11:28 GMT
इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 रविवार को मुंबई से दिल्ली आ रही थी. इसी दौरान उससे चिड़िया टकरा गई. जिसके बाद तुरंत उसे मुंबई वापस बुला लिया गया

नई दिल्ली: आज मुंबई के पास एक बड़ा हादसा होने से चल गया। जिससे कई लोगों की जान बाल बाल बच गई। दरअसल मुंबई के पास इंडिगो के एक विमान से अचानक चिड़िया टकरा गई। लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। जिसके बाद तुरंत उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं यात्रियों के लिए इंडियो प्रबंधन ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर दी है।

बड़ा हादसा होने से टला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 रविवार को मुंबई से दिल्ली आ रही थी। तभी अचानक एक चिड़िया इस फ्लाइट से आकर टकरा गई। लेकिन भगवान का लाख-लाख शुक्र रहा कि पक्षी के फ्लाइट से टकराने के बाद कोई हादसा नहीं हुआ। जिससे फ्लाइट में बैठे सभी लोग सुरक्षित रहे। चिड़िया के फ्लाइट से टकराने के तुरंत ही बाद विमान को वापस मुंबई बुला लिया गया।

ये भी पढ़ें- जवानों से कांपे आतंकी: भारत में की घुसपैठ की कोशिश, सैनिकों ने भगाया

Indigo फ्लाइट से टकराया पक्षी (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- ITR Verification: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया सुनहरा मौका, जानें डीटेल

इन सबके बीच राहत की खबर ये है कि इस हादसे में विमान में बैछे किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान को मुंबई एयरपोर्ट लाए जाने पर इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। हालांकि मुंबई से दिल्ली फ्लाइट दोबारा रवाना होने के कारण यात्रियों को थोड़ी देरी हो सकती है।

Tags:    

Similar News