विमान में चीख-पुकार: सैकड़ों यात्रियों की जान खतरें में, Bhopal में लिया गया एक्शन

इंडिगो का एक विमान सूरत से कोलकाता जा रहा था, जिसे बीच में ही भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। यहां इसे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। विमान में कुछ तकनीकी कारणों से उसकी आपात लैंडिंग की गई।

Update: 2021-01-17 09:49 GMT
विमान सूरत से कोलकाता जा रहा था, जिसे बीच में ही भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। यहां इसे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है।

भोपाल। कोलकाता जा रहे इंडिगों के एक हवाईजहाज की आपात लैंडिग कराई गई है। ये विमान सूरत से कोलकाता जा रहा था, जिसे बीच में ही भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। यहां इसे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। विमान में कुछ तकनीकी कारणों से उसकी आपात लैंडिंग की गई। विमान को हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करवा दिया गया है। इस विमान में 172 यात्री सवार थे। इसके बारे में भोपाल हवाई अड्डे के निदेशक ने जानकारी दी।

ये भी पढ़ें... दुश्मनों की हवा टाइट: 83 तेजस विमान से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत, डील को मंजूरी

विमान में तकनीकी खराबी

रविवार को इंडिगो एयरलाइन की सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट को अचानक भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। ऐसे में लैंडिंग के बाद विमान को राजा भोज एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में खड़ा कर दिया गया है और विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

फोटो-सोशल मीडिया

ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजाभोज एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12:15 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बता दें, इंडिगो की ये फ्लाइट सूरत से कोलकाता जा रही थी। तभी उड़ान के दौरान पायलट को अचानक तकनीकी खराबी महसूस हुई।

ये भी पढ़ें...62 लाशें तैरती रही: धमाके में उड़ा पूरा का पूरा विमान, समुद्र में भयानक नजारा

कंट्रोल रूम से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग

साथ ही बताया जा रहा है कि विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से विमान के पायलट ने भोपाल एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। जिसके तुरंत बाद फ्लाइट को राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड कराने की व्यवस्था की गई।

फिलहाल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों से कहा गया कि आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा, क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। इस दौरान पार्किंग क्षेत्र में विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पता चला है कि विमान में 120 से अधिक यात्री सवार हैं, जो अभी विमान के अंदर ही बैठे हुए हैं। जैसे ही तकनीकी खराबी दूर होगी, तो फिर विमान को कोलकाता रवाना कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: खतरे में थी जान, फिर भी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मौत

Tags:    

Similar News