कष्टों से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने 10 दिनों तक महिला से किया रेप

तांत्रिक ने पीड़ित महिला को 10 दिन तक बंधक बना कर रखा था और नशीली चीज पिलाकर उसके साथ रेप करता रहा। 7 जनवरी को पीड़िता ने आहोर पुलिस थाने में जाकर तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

Update: 2021-01-14 07:30 GMT
एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी घेवर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर  लिया। अब पुलिस इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जालोर: राजस्थान के जालोर जिले में एक तांत्रिक ने अपनी तंत्र-मंत्र विद्या का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ दस दिनों तक दुष्कर्म किया।

उसने महिला से कहा कि वह उसके जीवन से सारी परेशानियों को दूर कर देगा। उसने कष्ट दूर करने के लिए उसे तरल पदार्थ पीने को दिया। उसे पीते ही महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद तांत्रिक उसका अपहरण कर बेंगलुरू ले गया।

वहां पीड़ित महिला को 10 दिन तक बंधक बना कर रखा और नशीली चीज पिलाकर उसके साथ रेप करता रहा। 7 जनवरी को पीड़िता ने आहोर पुलिस थाने में जाकर तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को बेंगलुरू से अरेस्ट कर लिया। उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गई थी।

NCB एक्शन मेंः ड्रग केस में फिर गिरफ्तारी, हत्थे चढ़ा विदेशी नागरिक

कष्टों से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने 10 दिनों तक महिला से किया रेप(फोटो: सोशल मीडिया)

आरोपी गिरफ्तार

एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी घेवर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। जिसमें तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर कई महिलाओं को अपनी इज्जत गंवानी पड़ी है।

सीमा पर गोलाबारी: पर्व के मौके पर जवान जुटे सुरक्षा में, पाकिस्तान को दिया जवाब

कष्टों से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने 10 दिनों तक महिला से किया रेप(फोटो: सोशल मीडिया)

यूपी में भी ऐसा मामला आया था सामने

इससे पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बीते दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया था। महिला के साथ अश्लील हरकत करने पर लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने अंसार हुसैन उर्फ काला बाबा को गिरफ्तार किया था।

वह लाइलाज बीमारी ठीक करने से लेकर संतान प्राप्ति के लिए दुआ पढ़ने का दावा करता था। किसी ने चोरी से महिला के साथ गलत हरकत करते हुए उसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

इस बारें में इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया था कि अंसार हुसैन अहमद शाह शहीद उर्फ पिन्नी वाले बाबा मजार पर झांड-फूंक का काम करता था। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिसमें झाड़- फूंक के बहाने एक व्यक्ति महिला को निवस्त्र कर गलत हरकत करते हुए नजर आ रहा था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पाया कि वीडियो मजार में ही बनाया गया था।

मौत का बुलावा बना कोहरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम, कई लोगों पर बरसी आफत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

 

 

Tags:    

Similar News