सीमा से आई अच्छी खबर: भारत और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता, इन बातों पर चर्चा

यह बैठक बीते महीने दोनों देशों के बीच 2003 के युद्धविराम समझौते का पालन करने के लिए बनी सहमति पर आगे बढ़ने के लिए आयोजित की गई थी। बता दें कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम लागू करने का फैसला किया था। 

Update: 2021-03-26 16:31 GMT
सीमा से आई अच्छी खबर: भारत और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता, इन बातों पर चर्चा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते काफी समय से रिश्ते सामान्य नहीं हैं। लेकिन अब पड़ोसी मुल्क की नापाक साजिशों के चलते पैदा हुए मनमुटाव खत्म होते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य करने की पहल होने लगी है। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे एक सेक्टर में ब्रिगेड कमांडर-स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

सहमति पर आगे बढ़ने के लिए आयोजित हुई बैठक

यह बैठक बीते महीने दोनों देशों के बीच 2003 के युद्धविराम समझौते का पालन करने के लिए बनी सहमति पर आगे बढ़ने के लिए आयोजित की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम लागू करने का फैसला किया था। इसके बाद मार्च में सीमा पर गोलीबारी का सिलसिला थम गया।

यह भी पढ़ें: लागू हुआ नाइट कर्फ्यू: होली से पहले बड़ा फैसला, महाराष्ट्र रहेगा बंद

(फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

पिछले महीने दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) के बीच चर्चा हुई थी। उस दौरान बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए 2003 के युद्ध विराम समझौते को लागू करने फैसला किया गया था। भारतीय सेना ने बताया कि DGMO की समझ के बाद दोनों देशों की सेना के बीच आज पुंछ रावलकोट क्रॉसिंग प्वाइंट पर ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई।



यह भी पढ़ें: खुशखबरीः अब नहीं देनी होगी 6 माह की EMI, जानें किस कंपनी का है मामला

नरवणे ने कही ये बात

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को कहा था कि नियंत्रण रेखा पर पांच से छह साल में पहली बार शांति रही और एक घटना को छोड़कर मार्च में एक भी गोली नहीं चली। करीब पांच-छह साल में यह पहला मौका है, जब एलओसी पर शांति रही। हालांकि संघर्षविराम लागू होने के बावजूद अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सीमा पर सैनिकों की कमी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ, हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया: सीएम योगी

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News