झारखंड स्थापना दिवस: भगवान बिरसा मुंडा को किया याद, राज्यपाल-CM ने दी बधाई

15 नवंबर 2000 को भारत के मानचित्र पर झारखंड का उदय हुआ। 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। लिहाजा, इस दिन धरती आबा को याद किया गया।

Update: 2020-11-15 15:19 GMT
झारखंड स्थापना दिवस: भगवान बिरसा मुंडा को किया याद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

15 नवंबर 2000 को भारत के मानचित्र पर झारखंड का उदय हुआ। 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। लिहाजा, इस दिन धरती आबा को याद किया गया। भगवना बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान झारखंड के वीर सपूतों के बलिदान को भी याद किया गया और आने वाली पीढ़ी तक उनकी बातों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी है।

झारखंड का 20 वर्षों का सफर

झारखंड 20वें साल में प्रवेश कर गया है। जल, जंगल और ज़मीन के साथ ही आदिवासियों के नाम पर अलग राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है। अलग राज्य की लड़ाई में हज़ारों लोग शामिल हुए। इनमें कई आंदोलनकारी शहीद भी हुए। लिहाज़ा, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उनकी कुर्बानियों को याद किया जाना चाहए। हमें अपने वीर शहीदों को याद रखना है। साथ ही उनकी वीरता को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि, राज्यवासियों के सहयोग से झारखंड विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:बिहार: नीतीश CM और सुशील मोदी डिप्टी सीएम के तौर पर कल ले सकते हैं शपथ!

शहीदों के आश्रितों को सम्मान

राज्य स्थापना दिवस के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, राज्य की सुरक्षा के लिए कई पुलिस जवानों ने शहादत दी है। सरकार शहीदों की शहादत को पूरा सम्मान देती है। शहीदों के आश्रित बेहिचक अपनी बातें सरकार तक रखेँ। सरकार उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अलंकरण परेड समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पदक देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:दिवाली की बधाई दे रहे थे सैफ, तभी तैमूर ने कही ऐसी बात, जान हो जाएंगे दंग

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेय

झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेय दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि, अलग राज्य के गठन में कई राजनीतिक पेंच होने के बावजूद झारखंड के गठन को मंज़ूरी दी गई। स्वर्गीय अटल जी ने आदिवासी, जनजाति और वंचित समुदायों के विकास के लिए अलग जनजातीय मामलों का मंत्रालय भी बनाया। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, अंग्रेजों के ख़िलाफ़ और सामाजिक समता के पक्ष में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होने आदिवासियों की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए जो योगदान दिया उसे देश कभी भुला नहीं सकता है। पार्टी की ओर से भगवना बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही अलग राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए गए।

शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Tags:    

Similar News