हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, इस दिन लेंगे CM पद की शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी हेमंत सोरेन ने खुद दी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

Update: 2019-12-24 16:47 GMT

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी हेमंत सोरेन ने खुद दी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके पास कुल 50 विधायकों का समर्थन है।

उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है वे हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। झारंखड में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई और गंठबधन सरकार को बहुमत मिला।

यह भी पढ़ें…मोदी कैबिनेट में एनपीआर समेत इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट तक नहीं बचा सके। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को चुनावी नतीजों के आने के बाद ही सौंप दिया था। हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें…एनपीआर के बारे में जानिए सब कुछ, क्या हैं उद्देश्य, चर्चा में क्यों

झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन ने 81 में से 47 सीटें जीती हैं। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम के नेता बाबूलाल मरांडी से भी मुलाकात की।

चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली। जेवीएम को 3 सीट मिली है। जबकि सत्तारुढ़ बीजेपी को 25 और आजसू को 2 सीटें हासिल हुई।

यह भी पढ़ें…बड़ी खबर! इस राज्य के मुख्यमंत्री पर हुआ हमला, बाल बाल बचे CM

नई सरकार के गठन से पहले हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच चर्चा हुई। बाबूलाल की जेवीएम ने भी गठबंधन सरकार को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर रखा है। जेवीएम को 3 सीट हासिल हुई है।

Tags:    

Similar News