Jio करेगा सुरक्षा! आपके घर के लिए लांच हुआ JioGate

खास बात यह है कि रिलायंस जियो अब न सिर्फ टेलीकॉम कंपनी है, बल्कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स और नई सर्विस पर लगातार काम कर रही है। बताया जा रहा है कि गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर एक JioGate ऐप आ गया है।

Update: 2023-03-20 14:26 GMT

नई दिल्ली: Jio Jio Jio..... भारतीय मार्केट में एक तरफा राज करने वाले Jio को कौन नहीं जानता है। वर्तमान की स्थिती में 98% भारत की जनता जियो सिम का उपयोग कर रही है। बड़ी खबर है कि 5 सितंबर को Reliance Jio Fiber आ रहा है।

खास बात यह है कि रिलायंस जियो अब न सिर्फ टेलीकॉम कंपनी है, बल्कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स और नई सर्विस पर लगातार काम कर रही है। बताया जा रहा है कि गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर एक JioGate ऐप आ गया है।

Jio Gate ऐप...

दरअसल, Jio Gate ऐप घर के मेन गेट के सिक्योरिटी मैनेजमेंट के लिए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही अपार्टमेंट सिक्योरिटी मैनेजमेंट के लिए JioGate लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर में JioGate ऐप की डेस्क्रिप्शन में इस ऐप के बारे में लिखा है।

Jio Gate ऐप की ये जानकारी...

Jio Gate ऐप में ये जानकारी देते हुए कहा है कि हम घर के सिक्योरिटी मैनेजमेंट के प्रोसेस को हैंडल करने के तरीकों में बदलाव लाना चाहते है। इस बदलाव के बाद इसे ज्यादा सेफ और सिक्योर बना रहे हैं। इससे थेफ्ट फ्री और क्राइम पर्यावरण तैयार किया जा सकेगा।

इस तरह डीवाएस करेगा काम...

JioGate के तहत कंपनी एक डिवाइस बेचेगी जिसे कस्टमर्स JioGate ऐप से कनेक्ट कर सकेंगे। इस ऐप में पैनिक अलर्ट फीचर भी है जिसे यूज करके किसी अनहोनी के समय यूजर्स अपनी लाइव लोकेशन फैमिली और सिक्योरिटी गार्ड्स को भेज सकेंगे। हालांकि अब तक इसके बारे में कई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है।

पासकोड किया जायेगा सेट...

JioGate ऐप के मुताबिक इसमें पासकोड सेट किया जा सकता है। यानी गेस्ट को ये पासवर्ड दे सकते हैं ताकि वो बिना किसी दिक्कत के आपके घर आ सकें।

साथ ही साथ डोमेस्टिक हेल्प के लिए भी इसमें फीचर्स दिए गए हैं। इससे आपको ये भी पता चलेगा कि कब कौन से डोमेस्टिक हेल्प आपके घर पर आए हैं या गए हैं।

गौरतलब है कि अभी JioGate को तब ही यूज किया जा सकेगा जब इसके लिए आप JioGate कम्यूनिटी ज्वाइन करेंगे। दरअसल कंपनी इसके जरिए सोसाइटीज को टार्गेट कर रही है। मतलब कि सोसाइटी या अपार्टमेंट में इसे इंस्टॉल किया जा सकेगा। इस ऐप मे डिलिवरी सर्विस से लेकर कैब को भी मैनेज करने का भी ऑप्शन होगा।

Tags:    

Similar News