कनिका की बढ़ती जी रहीं मुश्किलें, यूपी में FIR के बाद अब बिहार में परिवारवाद दर्ज

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को जानबूझकर छुपाने के आरोप में मशहूर सिंगर के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है।

Update: 2020-03-22 08:15 GMT

पटना: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को जानबूझकर छुपाने के आरोप में मशहूर सिंगर के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। कोर्ट इस पर 31 मार्च को सुनवाई करेगा।

परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि 10 मार्च को सिंगर कनिका कपूर एयर इंडिया के विमान से लंदन से मुंबई लौटीं। वहां से लखनऊ आईं। जहां 13 से 15 मार्च के बीच तीन पार्टियों में गईं जिसमें तीन सौ लोग शामिल हुए। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व उनके पुत्र दुष्यंत सिंह एवं स्वजन साथ थे।

यह भी पढ़ें...जनता कर्फ्यू पर यूपी सरकार की एडवाइजरी, जानिए क्या है सलाह

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि वीआइपी कल्चर का लाभ उठाकर आरोपित सिंगर ने जानबूझकर लापरवाही बरती। जानकारी छुपाकर इतने बड़े कोरोना वायरस संक्रमण को फैलाने का काम किया। देश में दहशत का माहौल कायम की जिससे लोग भयभीत हो गए हैं । यह सब साजिश के तहत किया गया।

यह भी पढ़ें...कनिका पर बड़ी खबर, कोरोनो वायरस को लेकर आई ये रिपोर्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। कनिका कपूर पर जानकारी छिपाने और लापरवाही बरतने का आरोप है। उनपर आईपीसी की धारा 182, 269, 270 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। कनिका कपूर के खिलाफ आपातकालीन स्थिति में अपनी बीमारी छिपाने और लापरवाही बरतने को लेकर एएफआइआर दर्ज की गई है।

कनिका कपूर ने लखनऊ के ताज होटल में एक पार्टी में भाग लिया था। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कल्पना टावर पहुंची और उसे सेनेटाइज किया। कनिका कल्पना टावर में ही ठहरी थीं।

यह भी पढ़ें...Janata Curfew: PM मोदी बोले, कोरोना से जंग को बनाएं सफल, जानें किसने क्या कहा

कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद उनको एम्बुलेंस से एसजीपीजीआई मे भर्ती किया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Tags:    

Similar News