मंत्री की बेटी फंसी विदेश में, अब मदद के लिए नेताजी लगा रहे गुहार

कोरोना वायरस के कहर से पूरी  दुनिया सहमी हुई है। कई देशों में भारत के नागरिक फंसे हुए हैं। जिन्हें भारत वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच भारत के एक मंत्री की बेटी भी विदेश में फंस गयी है।

Update: 2020-03-18 11:33 GMT

दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया सहमी हुई है। कई देशों में भारत के नागरिक फंसे हुए हैं। जिन्हें भारत वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच भारत के एक मंत्री की बेटी भी विदेश में फंस गयी है। उन्हें भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से अपील की जा रही हैं। इस दौरान ये भी बात सामने आ रही है कि विदेश में फंसे भारतीयों को काफी परेशानी हो रही है। एम्बेसी में उन्हें खाना भी सही से नहीं मिल पा रहा।

कर्नाटक सरकार के वन मंत्री आंनद सिंह की बेटी विदेश में फंसी:

मिली जानकारी के मुताबिक, इटली में कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गयी। ऐसे में वहां पढ़ रहे करीब 60 छात्र स्वदेश वापसी नहीं कर पा रहे है। इन्ही भारतीय लोगों में एक कर्नाटक सरकार के वन मंत्री आनंद सिंह की बेटी भी हैं।

ये भी पढ़ें: ईरानी लोग नहीं माने तो कोरोना से होंगी 35 लाख मौतें

मंत्री ने बेटी को वापस लाने के लिए मांगी मदद:

इस बारे में वन मंत्री आनन्द सिंह ने जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से इटली में फंसे लोगों की वापसी की मांग की है। उन्होंने राज्य विधानसभा में कहा कि उनकी बेटी रोम के एयरपोर्ट पर फंस गई है। वह 60 अन्य भारतीय छात्रों के साथ इटली के मिलान से लौट रही थीं, लेकिन फिलहाल एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, आनन्द सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीमुलू से बेटी को भारत लाने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: कर्मचारियों को मिलेगा 74 हजार बोनस, कोरोना की वजह से लिया गया ये फैसला

मंत्री की बेटी इटली में कर रही है पढ़ाई:

बता दें कि उनकी बेटी इटली के फ्लोरेंस में इन्टिरीअर डिजाइन की पढ़ाई कर रही है। वह फ्लोरेंस से रोम पहुंची थीं, जहां से 11 मार्च को उन्हें बेंगलुरु की फ्लाईट लेनी थी। इसके लिए वह एयरपोर्ट पर पहुंची लेकिन उड़ान न भर सकी।मंत्री की बेटी को उड़ान भरने से पहले कोरोना वायरस का टेस्ट कराने को कहा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-भारत में हुआ ऐसा, तो जाएगी करोड़ों लोगों की जान

60 भारतीय छात्र रोम में फंसे

मंत्री ने जानकारी दी कि रोम में फंसे 90 छात्रों में से 60 कर्नाटक के रहने वाले हैं। घर वापसी न होने के चलते वह काफी परेशानी में हैं। वह एयरपोर्ट पर ही रुके हुए हैं। जहां से एम्बेसी पर उनके खाने और सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हालाँकि जानकारी मिल रही है कि एम्बेसी छात्रों को खाना तक नहीं भेज रही। आनन्द सिंह ने बताया कि उनकी बेटी से बात भी हुई। पता चला कि कई छात्र एयरपोर्ट पर ही सो रहे हैं तो कई अपने दोस्तों के घर चले गये।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News