जानिए 1999 से लेकर 2019 तक देश पर कितना बढ़ा विदेशी कर्ज

मार्च 1999 में भारत के ऊपर करीब 98.2 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज था, जिसका आंकड़ा मार्च 2004 में बढ़कर 112.5 अरब डॉलर पहुंच गया।

Update: 2019-11-26 05:10 GMT
जानिए 1999 से लेकर 2019 तक देश पर कितना बढ़ा विदेशी कर्ज

नई दिल्ली: कल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास के लिए देश को विदेशों से लोन लेना पड़ जाता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत पर साल 1999 से 2019 तक इन 20 सालों में कितना कर्ज बढ़ता गया।

1999 से 2019 तक इतना बढ़ा कर्ज

मार्च 1999 में भारत के ऊपर करीब 98.2 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज था, जिसका आंकड़ा मार्च 2004 में बढ़कर 112.5 अरब डॉलर पहुंच गया।

मार्च 2009 में करीब 224.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज भारत के ऊपर हो गया, जो कि मार्च 2014 तक बढ़कर 224.5 अरब डॉलर से 446.3 डॉलर हो गया था।

यह भी पढ़ें: बंपर वैकेंसी: IBPS SO के लिए जल्द करें आवेदन, अंतिम मौका आज

मार्च 2015 में विदेशी कर्ज का ये आकंड़ा 474.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया और मार्च 2016 में बढ़कर भारत पर विदेशी कर्ज 485.1 अरब डॉलर पहुंच गया था।

वहीं मार्च 2017 में भारत पर विदेशी कर्ज 471.9 अरब डॉलर था, जो मार्च 2018 में बढ़कर 529.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

इस साल यानि मार्च 2019 में भारत पर विदेशी कर्ज 543 अरब डॉलर था, जो जून 2019 में बढ़कर 557.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: एक साथ रिलीज होगी इतनी फिल्में, दिसंबर महीना होगा धमाकेदार

Tags:    

Similar News