Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर कांड में आरोपी की सास बोली संजय अच्छा इंसान नहीं, इसमें कई लोग...

Kolkata Rape Murder Case: दुर्गा देवी ने बताया कि संजय अच्छा इंसान नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे उसे फांसी दो या उसके साथ जो चाहो करो, अपराध पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी। लेकिन वह अकेला ये नहीं कर सकता।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-20 02:33 GMT

Kolkata Rape Murder Case (Pic: Social Media)

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद पूरा देश गुस्से में है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच आरोपी संजय रॉय की सास दुर्गा देवी ने अपने दामाद के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। संजय की सास ने सारे के सारे राजों से पर्दा हटा दिया है। दुर्गा देवी का कहना है कि इस मामले में उनके दामाद संजय के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। उनका दामाद अकेले ऐसा नहीं कर सकता है।

'संजय रॉय ने बेटी का करवा दिया था अबॉर्शन'

आरोपी संजय रॉय की सास दुर्गा देवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी के साथ बहुत मारपीट करता था। उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। दुर्गा देवी ने बताया कि शुरू में संजय के साथ उनके रिश्ते भी काफी तनावपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 6 महीने तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन उनकी बेटी जब 3 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो संजय ने उसको पीटा और उसका अबॉर्शन करवा दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दुर्गा देवी ने बताया कि इस घटना के बाद से उनकी बेटी बीमार रहने लगी थी। बेटी की दवा का सारा खर्चा भी उनको ही उठाना पड़ा।


'संजय रॉय अच्छा इंसान नहीं है'

दुर्गा देवी ने बताया कि संजय अच्छा इंसान नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे उसे फांसी दो या उसके साथ जो चाहो करो, अपराध पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी। लेकिन वह अकेला ये नहीं कर सकता। बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। बड़ी संख्या में डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी डॉक्टरों की एक ही मांग है कि पीड़िता को इंसाफ मिले और आरोपी तो सजा। वहीं इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच आज यानी मंगलवार को मामले पर सुनवाई करेगी।


9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हुई थी हत्या

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। SIT को एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। एसआईटी का नेतृत्व आईजी प्रणव कुमार कर रहे हैं। मामले में उनकी मदद मुर्शिदाबाद रेंज के डीआइजी वकार रजा, पश्चिम बंगाल सीआइडी में DIG सोमा दास मित्रा और कोलकाता (मध्य) डीसी इंदिरा मुखर्जी करेंगी। बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है।  

Tags:    

Similar News