हुआ भयानक हादसा: दर्जनों लोग दबे मलबे में, कोटा में मची अफरा-तफरी

कोटा में आज यानी बुधवार को भीषण हादसा हो गया। यहां हादसा झालावाड़ रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्पान गिरने की वजह से हुआ है। इस हादसे में काम रहे 11 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2020-12-10 07:33 GMT
ये हादसा रात लगभग 8.30 और 9 बजे की बीच हुआ था। इस समय वहां 17 मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर का एक स्पान एकदम अचानक से गिर गया।

कोटा। कोचिंग हब के नाम से मशहूर शहर कोटा में आज यानी बुधवार को भीषण हादसा हो गया। यहां हादसा झालावाड़ रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्पान गिरने की वजह से हुआ है। इस हादसे में काम रहे 11 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में एक मजदूर की हालत बहुत खराब है। यहां हादसे के बाद मलबे में एक अन्य मजदूर के दबे होने की संभावना जाहिर की है जिसके चलते एसडीआरएफ(SDRF) और नगर निगम की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही।

ये भी पढ़ें... बस के चीथड़े-चीथड़े: हादसा देख कांप उठी रूह, दर्जनों पर टूटी आफत

हादसा रात लगभग 8.30 और 9 बजे की बीच

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रात लगभग 8.30 और 9 बजे की बीच हुआ था। इस समय वहां 17 मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर का एक स्पान एकदम अचानक से गिर गया। इससे एक इंजीनियर समेत 11 मजदूर घायल हो गये।

इसके बाद से हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जिससे पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया। इन घायलों में से नगर विकास न्यास का एक इंजीनियर भी शामिल है।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...बारात में भीषण हादसा: बिछ गईं लाशें ही लाशें, परिवार में मचा कोहराम

जांच कमेटी का गठन

ऐसे में हादसे के बाद स्पान के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका के चलते देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। वहीं, फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

इस घटना पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हादसे पर दुख जताया है। हादसे पर उन्होंने घायलों के हाल-चाल जाने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें...लाशें बटोर रहे लोग: बांदा में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों के उड़ गए चीथड़े

Tags:    

Similar News