खतरे में जान: महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, दहशत में पूरा माहौल

कोरोना महामारी जैसे संकट में जो डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी लोगों की जान बचा रहे हैं, उन्हें ही लोगों नहीं जीने दे रहे हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Update: 2020-04-15 05:57 GMT
खतरे में जान: महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, दहशत में पूरा माहौल

नई दिल्ली: कोरोना महामारी जैसे संकट में जो डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी लोगों की जान बचा रहे हैं, उन्हें ही लोगों नहीं जीने दे रहे हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का है। यहां पर एक महिला डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों ने बदसलूकी के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार भी किया।

पूरा वाकया मंगलवार को

महिला डॉक्टर जिस समय मरीजों के इलाज में व्यस्त थीं, उस समय ये सब हुआ। जब महिला साथी की मदद के लिए वहां मौजूद पुरुष डॉक्टर आए तो उनकी भी पिटाई की गई। दहशत का तो यह माजरा था कि मदद के लिए आए पुरुष डॉक्टर ने ड्यूटी रूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बता दें कि यह पूरा वाकया मंगलवार को अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के अंदर हुआ। इन हरकतों से भर्ती मरीज भी डर गए थे।

ये भी पढ़ें... बांद्रा मामले का मास्टरमाइंड: कामगारों को उकसा रहा था ऐसे, आज कोर्ट में पेशी

मरीज और परिजनों ने मारपीट की

चौकाने वाली बात तो यह है कि इस दौरान उन्हें यह अहसास भी नहीं हुआ कि वह उसी डॉक्टर के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, जो उनके जीवन की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहता है। जो अपने परिवार से दूर उनकी सेवा कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान वहां मौजूद एक पुरुष डॉक्टर साथी ने बदसलूकी की शिकार महिला डॉक्टर को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मरीज और परिजनों ने मारपीट की।

ऐसे में मरीजों और परिजनों की हिंसक हरकत देखकर डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ जान बचाने के लिए ड्यूटी रूम में छिप गया और तुरंत सुरक्षाकर्मियों को बुलाया। बार-बार समझाने के बावजूद मरीजों और परिजनों का व्यवहार हैरान-परेशान करने वाला है।

ये भी पढ़ें... Airtel के इस प्लान में मिल रहा 500GB डेटा, और भी बहुत कुछ, जानें डिटेल्स

मारपीट की घटना का पूरा विवरण

इसके साथ ही डॉक्टर पर जानलेवा हमले को लेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल की रेजिडेंट डॉकटर्स एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए खत भी लिखा है। इस खत में मारपीट की घटना का पूरा विवरण दिया गया है।

महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली के हौजरानी इलाके में भी दो महिला डॉक्टरों से हाथापाई का मामला सामने आया था, जिसमें एक 44 वर्षीय व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी। लोग इनके हालातों को समझे बिना इन पर प्रहार कर रहे हैं, जबकि ये उन्ही के लिए तो अस्पतालों में मौजूद है।

ये भी पढ़ें... कई दिनों तक इन चीजों का पूजा में कर सकते हैं इस्तेमाल, जानें कौन-सी हैं वे चीजें

Tags:    

Similar News