बढ़ गया लॉकडाउन: इन राज्यों ने फिर से लगा ताला, बदले ये नियम

देशभर में कोरोना महामारी पर हालात काबू नहीं हो पा रहे हैं। हर संभव प्रयास के बाद भी कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। देश में अबतक 8 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं।

Update: 2020-07-12 10:41 GMT

लखनऊ: देशभर में कोरोना महामारी पर हालात काबू नहीं हो पा रहे हैं। हर संभव प्रयास के बाद भी कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। देश में अबतक 8 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं। बीते कई दिनों से हर रोज 20 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए कई राज्यों और शहरों में अब फिर से लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि देश में कहां-कहां और कितने दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।

ये भी पढ़ें... अशोक गहलोत के सख्त निर्देश: सभी विधायकों को किया तलब, कहा घबराए नहीं

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार यानी 10 जुलाई रात 10 बजे से सोमवार 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया था।

प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी में लॉकडाउन को लेकर नया आदेश जारी किया है। लागू किये गए नए नियमों के अनुसार, अब राज्य में कार्यालय और बाजार हफ्ते के 5 दिन ही खुलेंगे।

ये भी पढ़ें... गज़ब की बियर शॉप: दाम भी कमाल के, chilled 140 की और ठंडी 150 की

यानी शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगें। हालांकि, आदेश में ये भी है कि जरूरी चीजों के लिए आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इसके साथ ही अगर इससे संक्रमण में कुछ कमी आती है तो यह नियम आगे भी जारी रहेगा।

कर्नाटक

कर्नाटक की बात करें तो यहां सरकार ने बेंगलुरु में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कदमों को देखते हुए शनिवार को 14 से 22 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। हालांकि, यहां भी इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं और पहले से तय परीक्षाओं की छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें...विकास दुबे मामले में योगी सरकार ने गठित किया एकल सदस्यीय जांच आयोग

नागालैंड

यहां की सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें, पहले यहां लॉकडाउन 16 जुलाई को खत्म होना था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अब यहां सरकार ने क्‍वारंटीन सेंटर्स में रहने के लिए चार्ज वसूलने का भी फैसला किया है।

गुवाहाटी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर असम सरकार ने भी शनिवार को लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ा दी है। शहर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। वहीं इससे पहले यहां 28 जून को 14 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था।

पटना

बिहार की राजधानी की बात करें तो पटना में पिछले एक महीने से कोरोना के केसों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने यहां 10-16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है। यहां पर भी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है।

ये भी पढ़ें...लखनऊ में नई गाइडलाईन: सोमवार से रहेगा ऐसा हाल, इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इस दौरान सिर्फ ज़रूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।

ओड़िशा

बढ़ते मामलों को देखते हुए ओड़िशा सरकार ने राज्य में 5 दिनों का लॉकडाउन लागू किया हुआ है। यहां 9 से 13 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है। हालांकि इस दौरान यहां तेज़ी से टेस्टिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें...AC से सावधान: घर बैठे आपकी जान को खतरा, रिपोर्ट से हिला हर देश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News