लॉकडाउन में अपराधी हुए बेलगाम, पुलिस पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मौत

कोरोना काल में भी अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बिहार के बेगूसराय का है। शुक्रवार रात में बदमाशों ने फायरिंग की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया।

Update: 2020-05-30 05:29 GMT

बेगूसराय: कोरोना काल में भी अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बिहार के बेगूसराय का है। शुक्रवार रात में बदमाशों ने फायरिंग की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान एक होमगार्ड और दो महिलाओं की गोली लगने से मौत की भी खबर है।

दरअसल, शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिस गश्ती टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें होमगार्ड के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना नगर निगम क्षेत्र के पन्हास चौक की है। हालांकि, इसमें पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपी तीनों बदमाशों को मौके से ही पकड़ने में कामयाब रहे।

पूरा मामला कुछ यूं है कि शुक्रवार देर रात पन्हास चौक पर लोहिया नगर ओपी की पुलिस टीम पेट्रोलिंग के निकली थी, इसी दौरान उन्हें तीन युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई आए।

दिल्ली में कोरोना से हुईं इतनी हजार मौतें! कांग्रेस का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप

पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुके अपराधी

पुलिस टीम ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें से एक गोली होमगार्ड जवान राजवर्धन को आकर लग गई।

जिससे घटना स्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को घटना स्थल से ही पकड़ लिया है। पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उधर बेगूसराय में कल दो और और फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिसमें अपराधियों ने दो महिलाओं की गोली मारकर जान ले ली। वहीं दो लोग घायल भी हैं।

एक घटना डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है जहां दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने आटा मिल पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में आटा मिल मालिक सागर सिंह की पत्नी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिल पर आटा पिसाने आई एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

बड़ी खबर: अब स्वास्थ्य कर्मियों को खतरा नहीं, रोबोट करेगा कोरोना मरीजों की जांच

Tags:    

Similar News