जानिए कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, आज राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक दिल्ली में होने जा रही है।

Update: 2019-05-25 04:26 GMT
लो कांग्रेस का तो कोई अध्यक्ष ही नहीं, खुद 'राहुल गांधी' ने कहा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक दिल्ली में होने जा रही है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक राहुल गांधी इस बैठक में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

2014 के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस की सिर्फ 8 सीटें बढ़ीं हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 44 सीट जीती थीं। जबकि इस बार पार्टी को महज 52 सीट मिली हैं, जिससे उसे लोकसभा में विपक्ष का भी दर्जा नहीं मिलेगा। इसके लिए भी 54 का आंकड़ा चाहिए।

यह भी पढ़ें...छोटे कद की लड़कियां फैशन में कर बैठती है ये गलतियां,जानकर हो जाए सावधान

अब सियासी गलियारे में चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हैं तो नया कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सामने आ रहा है। साथ यह भी खबर है पंजाब का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी को बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव: दिल्ली से एक बार फिर सिर्फ एक महिला बनी सांसद

इस बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। राहुल गांधी के इस्तीफे की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

Full View

Tags:    

Similar News