Loksabha Election 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अब भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेन्द्र

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। खेल जगत के जाने-माने खिलाड़ी मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-03 10:24 GMT

Boxer Vijendra Singh

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। खेल जगत के जाने-माने खिलाड़ी मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। बीते लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होनं कांग्रेस के टिकटपर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह हार गए थे।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद विजेंदर सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए काम कर सकूं, इसलिए 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, अब मैं भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर देश और समाज के लिए का कर सकूंगा। पत्रकारों ने जब उनसे खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर काफी दिनों तक चले प्रदर्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि वह सही को सही और गलत को हमेश गलत कहते आए हैं। अब भी वह खिलाड़ियों के हितों को लेकर काम करते रहेंगे।

जाट वोटरों की साधने की कोशिश

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले विजेन्द्र सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने फायदा पहुंच सकता है, क्योंकि वह हरियाणा के जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय के वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी उनके माध्यम से वोटरों को साधने की पूरी कोशिश करेगी।

कांग्रेस का दांव हो गया फेल

कांग्रेस ने बीते लोकसभा चुनाव 2019 में मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी के सामने हार गए थे।

हालांकि, भाजपा में शामिल होने से पहले चर्चा थी कि कांग्रेस पार्टी मथुरा लोकसभा सीट से मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को उम्मीदवार बनाया है, कांग्रेस उनके खिलाफ विजेन्द्र सिंह को उतारने की तैयारी में थी, हालांकि उसका यह दांव फेल हो गया।  

Tags:    

Similar News