CM शिवराज पर बड़ी खबर: इस मुद्दे को लेकर BJP हाई-कमान से करेंगे मुलाकात

शिवराज सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

Update: 2020-06-28 06:02 GMT

भोपाल। शिवराज सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की दोपहर तक दिल्ली के लिए निकलेंगे। बता दें, उनका दिल्ली जाने का संभावित कार्यक्रम है। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर हामी बन गई है।

ये भी पढ़ें...भाजपा ने की सवालों की बरसात, भगौड़े मेहुल चोकसी ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

मंत्रिमंडल विस्तार के तारीख की घोषणा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज कैबिनेट में पुरानी टीम के साथ ही नये लोगों को भी स्थान मिल सकता है। दिल्ली से वापस आने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के तारीख की घोषणा होगी। उपचुनाव की घोषणा से पहले ही ये कवायद पूरी कर ली जाएगी।

साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश स्तर पर काफी मंथन के बाद इन नामों पर सहमति बनी है। अब दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...कोरोना मरीजों में मिली नई बीमारी, पहली बार दिखे ऐसे लक्षण, डॉक्टर परेशान

जिलों को निर्देश जारी

मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों को गतिमान कर दिया हैं। चुनाव वाले जिलों में कांग्रेस की जंबो इकाइयां बनेंगी। पीसीसी ने इसको लेकर जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। भंग कार्यकारिणी के बाद दोबारा गठन पर जिला इकाई को बड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को इकाइयों में पदाधिकारी बनाया जाएगा। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की कवायद पार्टी स्तर पर की जाएगी। विशेषकर ग्वालियर चंबल इलाके में नई जिला इकाइयों में बड़ी तादात में पदाधिकारी नियुक्त करने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें...अब होगा युद्ध: चीनी सेना है पूरी तरह तैयार, सीमा से मिले ये संकेत

Tags:    

Similar News