बहू के साथ क्रूरता: गर्भवती के कंधे पर जेठ को बैठाकर चलाया 3 किमी, पीटते रहे लोग

एसपी का कहना है कि इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में चौथी गिरफ्तारी भी जल्द करने की बात कही गई है। मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Update: 2021-02-16 05:22 GMT
बहू के साथ क्रूरता: गर्भवती के कंधे पर जेठ को बैठाकर चलाया 3 किमी, पीटते रहे लोग

गुना: मध्य प्रदेश के गुना (Guna) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल, यहां पर एक महिला के कंधे पर जेठ सवार हो गया और उसे मारते पीटते करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चलाया।

इतने लंबे रास्ते तक जेठ की हैवानियत जारी रही, लेकिन लोगों ने इस खेल को रोकने की बजाय वीडियो बनाना जरूरी समझा। इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला गर्भवती है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सागई और बांसखेडी का है। मामले में पीड़िता महिला ने बताया कि वो शादीशुदा है और ग्राम दगड़फला ग्राम पंचायत राय बमोरी विधानसभा की रहने वाली है। उसने कहा कि मेरा पहला ससुराल ग्राम बांसखेड़ी में है। उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रहना चाहता था। जिसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर किसी अन्य युवक के साथ ग्राम सागई में रहने लगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना: 24 घंटे में आए इतने केस, सरकार की बढ़ी चिंता

महिला के साथ की गई मारपीट

पीड़ित महिला ने आगे बताया कि मैं करीब एक महीने से दूसरे युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। इस बीच अचानक 9 को मेरे पहले ससुराल के ससुर और जेठ समेत 8 लोग मेरे घर सागई गांव आए और मुझे पीटते हुए पहले वाले सुसराल बांसखेड़ी के लिए जबरदस्ती ले गए। महिला ने बताया कि सागई से बांसखेड़ी के बीच तीन किमी की दूरी है। इस दौरान मेरे साथ मारपीट भी की गई।

यह भी पढ़ें: Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

महिला के मुताबिक, इस दौरान उसका जेठ उसके कंधों पर बैठ गया और पैदल बांसखेडी तक मारता हुआ ले गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी का कहना है कि इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में चौथी गिरफ्तारी भी जल्द करने की बात कही गई है। मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है थाना प्रभारी का कहना?

सिरसी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के अपने पूर्व पति के घर से जाने के बाद ही पूर्व पति के लोग उसे जाकर तुरंत ले आए। जबकि पीड़िता महिला का कहना है कि वो दूसरे युवक के साथ बीते एक महीने से रह रही है। यह घटना तब हुई जब महिला का दूसरा पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका को आई दादी की याद, बोलीं- आज भी सरसों के फूलों से होता है बसंत का स्वागत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News