गढ़चिरौली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, मारे गए कई नक्सली

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, धानोरा तहसील के ग्यारापत्ती जंगल में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यह स्थान महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच में है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 5 नक्सली ढेर कर दिया।

Update: 2020-10-19 04:01 GMT
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामान और हथियार बरामद हुआ है।

लखनऊ: सुरक्षाबल इन दिनों नक्सिलयों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। इसके कारण कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अब इस बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। यह मुठभेड़ राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में हुई है।

गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धानोरा क्षेत्र के 11 पत्ती जंगल में सी 60 कमांडो के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामान और हथियार बरामद हुआ है।

मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, धानोरा तहसील के ग्यारापत्ती जंगल में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यह स्थान महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच में है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 5 नक्सली ढेर कर दिया। अभी नक्सलियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...नीतीश के मंत्री पर बैन: बिहार की जनता ने गांव से खदेड़ा, बोले- घुसे कैसे..?

पुलिस के मुताबिक, गढ़चिरौली क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, यहां पर कई बार सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल आसपास के जंगली इलाकों में तलाशी ले रहे हैं। इसके अलावा मौके पर अतिरिक्त जवानों को भी भेजा गया है।

C-60 कमांडो ने चलाया ऑपरेशन

गौरतलब है कि रविवार को हुए ऑपरेशन में सी-60 कमांडो शामिल थे। इस सी-60 का गठन गढ़चिरौली के पूर्व एसपी केपी रघुवंशी ने किया था। इन कमांडोज की हैदराबाद, बिहार और नागपुर में ट्रेनिंग होती है। इनके नाम से ही नक्सली कांपते हैं। 2018 में गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों को पत्र लिखा था। सी-60 कमांडोज की तरह सभी को नक्सल के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की सलाह दी गई थी।

ये भी पढ़ें...लद्दाख में दहशत: भूकंप में मचाया कोहराम, इतनी बार लग चुके झटके

बता दें कि 16 अक्टूबर को भी दंतेवाड़ा के तेलम पुजारीपाल के जंगलो में जवानों ने दो नक्सलियो को पकड़ा था। जवान गश्त पर निकले थे। इसी बीच नक्सलियों और जवानों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। इसके बाद जवानों ने भाग रहे दो नक्सलियों को पकड़ लिया। घटनास्थल से टिफिन बम और नक्सली साम्रगी भी बरामद की गई थी।

ये भी पढ़ें...खुल गए स्कूल: छात्र बैग लेकर तैयार, गेट पर एंट्री से पहले जान लें जरूरी बात….

इसके बाद दंतेवाड़ा में लोन वाराटू अभियान के तहत 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से मुया पोडियामी पर एक लाख का इनाम घोषित था। लोन वाराटू अभियान के तहत अब तक 36 इनामी नक्सली समेत कुल 118 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News