महाराष्ट्र: कोल्हापुर में नदी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

Update: 2018-01-27 03:15 GMT
maharashtra: kolhapur bus accident death toll rises to 13

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में एक बस गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायल लोगों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह सड़क हादसा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुआ।

कोल्हापुर के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिवाजी पुल पर ये दुर्घटना शुक्रवार (26 जनवरी) की देर रात हुई। बाटे दें, कि कोंकण क्षेत्र के गणपतिपुडी गांव से पुणे की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी यहबस पुल से करीब 45 फीट नीचे नदी में जा गिरी। घटनास्थल के पास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बस के नदी में गिरने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू हुआ।

Tags:    

Similar News