शिवभक्त हैं ये दिग्गज नेता: हर शुभ काम से पहले लेते हैं आशीर्वाद, इनके नाम हैं शामिल

हर कोई भगवान शिव को खुश कर उनका आशीर्वाद पाना चाहता है। इस कड़ी में आम जनता से लेकर नेता और अभिनेता भी शामिल हैं। राजनीति से जुड़े भी ऐसे कई दिग्गज हैं, जो भगवान शिव को बहुत मानते हैं।

Update: 2021-03-11 05:20 GMT
शिवभक्त हैं ये दिग्गज नेता: हर शुभ काम से पहले लेते हैं आशीर्वाद, इनके नाम हैं शामिल

लखनऊ: आज देशभर में महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2021) का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर साल शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार शिवरात्रि की धूम थोड़ी फीकी पड़ गई है। इस दिन सभी अपने आराध्य महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है।

इस कड़ी में आम जनता से लेकर नेता और अभिनेता भी शामिल हैं। राजनीति से जुड़े भी ऐसे कई दिग्गज हैं, जो भगवान शिव को बहुत मानते हैं और शिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर उनकी पूजा कर उसने आशीर्वाद लेते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शिव के बड़े भक्त कहे जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी को भगवान शिव का बड़ा भक्त माना जाता है। बनारस हो या चार धामों में शामिल केदारनाथ और बद्रीनाथ प्रधानमंत्री ने वहां पर जाकर शिव से आशीर्वाद लिया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव एक बार जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। इसी वजह से पीएम लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से ठीक पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ में शीश झुकाने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि बदली मातम में, हिमाचल में बस गिरी खाई मे, 6 लोगों की मौत



इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक और पूजा की। यही नहीं वो 18 हजार फीट पर बनी केदार गुफा में बैठकर भोलेनाथ का ध्यान भी किया था और इसके बाद भगवान शिव की कृपा भी उन पर बरसी। उनकी इस तीर्थ यात्रा के बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिली और वो दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बने।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शिव भक्तों की बात हो तो सीएम योगी का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। यूपी के मुख्यमंत्री हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन कर उनकी अराध्ना करते हैं। बीते साल वो केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था बाबा केदार का आदेश मिला तो वह आ गए। 11-12 वर्ष के बाद वह केदारनाथ यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आज प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान, हर-हर महादेव से गूंजे शिवमंदिर, ऐसा दिखा नजारा

राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शिव भक्तों में गिना जाता है। वो भी ऐसे अवसरों पर भगवान शिव की अराध्ना करते हुए नजर आते हैं। राहुल भी साल 2018 में शिव को मनाने के लिए कैलाश मानसरोवर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। आज भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। हर हर महादेव!

(फोटो- सोशल मीडिया)

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी भी शिवभक्तों की फेहरिस्त में शामिल हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी लोकसभा चुनाव से पहले शिव के दर्शन के लिए पहुंची थीं। 2019 में जब वो मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं तो उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन करके की थी। उन्होंने उज्जैन में बाबा महाकाल का अभिषेक किया और शिव की अराध्ना की थी।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि: क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा, जानें इसके रोचक तथ्य

Full View

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News