नेता जी कहिन ! कश्मीर समस्या राहुलजी के नानाश्री ने विरासत में दी

Update: 2017-05-28 12:09 GMT

बुलंदशहर: केंद्रीय संस्कृति व पयर्टन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने रविवार को जहां एक ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे पर कटाक्ष किया, वहीं उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाना (पंडित जवाहर लाल नेहरु) से विरासत में मिली है।

ये भी देखें : योगी के मंत्री ने किया राहुल गांधी का नामकरण.. ‘ट्रेजडी टूरिस्ट’

रविवार को यहां आयोजित प्रेसवार्ता में महेश शर्मा ने राहुल गांधी को सहारनपुर दौरे के लिए रोके जाने पर कहा , "कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के दौरे नहीं करने चाहिए।

प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी तरह कानूनव्यवस्था, धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वालों को प्रभावति क्षेत्रों में जाने से रोके, इसलिए राहुलगांधी को सहारनपुर जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर हिंसा में इनसब बिंदुओं पर जांच हो रही है।

जम्मू एवं कश्मीर पर राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा,"कश्मीर समस्या देश को राहुल जी के नाना श्री ने विरासत में भेंट की है। मैं समझता हूं इसके लिए कहीं न कहीं कांग्रेस व पंडित जवाहरलाल नेहरू जिम्मेदार हैं। यदि सरदार पटेल और समय जिंदा रहे होते तो देश में ये समस्या नहीं होती।

 

Tags:    

Similar News