#CBIVsMamata : रविशंकर बोले- BJP की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हैं ममता

 कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ममता के लिए राजदार को बचाना जरूरी है। ममता बनर्जी भ्रष्‍ट लोगों को बचा रही हैं। बदले की राजनीति के आरोप बेबुनियाद हैं। बंगाल में बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता से ममता घबरा गई हैं।

Update: 2019-02-04 11:28 GMT

नई दिल्‍ली : कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ममता के लिए राजदार को बचाना जरूरी है। ममता बनर्जी भ्रष्‍ट लोगों को बचा रही हैं। बदले की राजनीति के आरोप बेबुनियाद हैं। बंगाल में बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता से ममता घबरा गई हैं।

ये भी देखें :#CBIVsMamata : राजनाथ ने राज्यपाल से की बात, राज्य की स्थिति पर कड़ी नजर

उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने धरने की शुरुआत की, अब ममता कर रही हैं लेकिन पुलिस कमिश्नर धरने पर बैठे। ऐसा कभी नहीं हुआ।

ये भी देखें : चुनाव के पहले NDA से अलग होने को ललकार रहा ये दल? गठबंधन में हो सकता है शामिल!

उन्‍होंने कहा, 26 अप्रैल 2013 को ममता सरकार ने शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के लिए एसआईटी बनाई। इसके अध्यक्ष राजीव कुमार थे, जो पुलिस कमिश्नर हैं। सारे घोटालों में ममता के मंत्री मदन मित्रा, सुदीप बंदोपाध्याय और दो सांसद भी गिरफ्तार हुए लेकिन ममता ने कभी जवाब नहीं दिया लेकिन पुलिस कमिश्नर में ऐसा क्या है जो ममता धरना पे बैठ गईं।

 

Tags:    

Similar News