Coromandel Express Train Accident: मृतकों के परिजनों के प्रति दिखी "ममता", नौकरी देने का किया एलान

Coromandel Express Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में पश्चिम बंगाल के भी कई लोगों की जाने गई हैं। मृतकों के परिजनों के लिए ममता नें बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी नें मतकों के परिजनों को नौकरी देने की बात कही है।

Update: 2023-06-05 19:18 GMT
Mamta Banerjee (Photo-Soccial Media)

Coromandel Express Train Accident: ओडिशा दौरे से पहले बश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा एलान। ओडिशा ट्रेन हादसे में पश्चिम बंगाल के भी कई लोगों की जाने गई हैं। मृतकों के परिजनों के लिए ममता नें बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी नें मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की बात कही है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को नगद राशि देंने का भी एलान किया है।

घायलों को नगद सहायता

ममता बनर्जी ने कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में घायल लोगों को भी सरकार नगद सहायता देगी। कई ऐसे लोग हैं जो मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रहे हैं। उन सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दें कि ममता बनर्जी मंगलवार को घायलों का हालचाल लेने के लिए भुवनेश्वर और कटक जाएंगी। सभी घायलों का हालचाल लेंगी।

दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 206 लोग घायल

CM ममता बनर्जी ने कहा कि ट्रेन हादसे में पंश्चिम बंगाल के करीब 206 लोग घायल हुए हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। कटक के अस्पताल में भर्ती 33 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। वे बुधवार को पीड़ित परिजनों को चेक और नियुक्ति पत्र वितरित करेंगी। उनके साथ उनके मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी जाएंगे।

मतकों के परिजनों को देंगी ये नौकरी

ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोमंडल अक्सप्रेसवे ट्रेन हादसे में कुछ लोगों का निधन हो गया तो कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऐसे लोगों के परिजनों के किसी एक सदस्य को हमारी सरकार सरकार होमगार्ड की नौकरी देगी।

छह दिवसीय दार्जिलिंंग यात्रा निरस्त

उन्होंने कहा कि किस बिना किसी तरह के राजनीति में पड़े घायल यात्रियों और उनके परिजनों के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा कि ममता बनर्जी घायलों के इलाज और पुनर्वास की निगरानी के लिए उन्होंने अपनी चार दिवसीय दार्जिलिंंग यात्रा रद्द कर दी।

Tags:    

Similar News