स्पा में 21 साल की गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहा था अधेड़... अचानक हुई मौत

Mumbai Crime News: मुंबई के एक स्पा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे अधेड़ की मौत हो गई। रात करीब 1 बजे स्पा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था मृतक। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-25 04:22 GMT

Mumbai Crime News: मुंबई के वर्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्पा में अपनी 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे 52 साल के अधेड़ की हत्या हो गई। मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक दावा करता था कि वह पुलिस का मुखबिर था और साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता भी था। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, मृतक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जिसमें बालात्कार, जबरन वसूली और कई अन्य अपराध शामिल हैंं। मृतक की पहचान गुरु वाघमारे के रूप में हुई है।

17 जुलाई को था मृतक का जन्मदिन

पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था। स्पा में काम करने वाले लोग उसे जानते थे। जब वाघमारे मंगलवार शाम को स्पा में गया तो 21 वर्षीय उसकी गर्लफ्रेंड और उसके तीन पुरुष दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी मांगी। बता दें, 17 जुलाई को मृतक का जन्मदिन था। इसके बाद पांच लोगों का समूह पार्टी के लिए सायन के एक होटल में गए।

Gf के साथ स्पा में ही रुका था शख्स

न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, रात करीब 12:30 बजे पार्टी खत्म कर सभी स्पा लौटे। कुछ देर बाद लड़की के तीनों दोस्त चले गए। जबकि वाघमारे और उसकी गर्लफ्रेंड वहीं स्पा में ही रुके थे। करीब दो घंटे बाद दो लोग स्पा में आए और वाघमारे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बता दें, वर्ली पुलिस को घटना की जानकारी करीब रात 2.30 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाघमारे को खून से लथपथ पाया। उसका गला कटा हुआ था। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वाघमारे की गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया कि मृतक के खिलाफ कम से कम 10 मामले दर्ज थे, जिसमें बलात्कार का मामला भी शामिल है।

Tags:    

Similar News