शर्मनाक: महिला के साथ अपार्टमेंट-हास्पिटल में ऐसी हरकत, पेट में ही बच्चे ने तोड़ा दम

वंदे भारत फ्लाइट से लौटी एक गर्भवती महिला को विदेश से लौटने की वजह से ना तो अपार्टमेंट और ना ही प्राइवेट हॉस्पिटल में एंट्री मिली। इलाज ना मिल पाने के चलते उसका बच्चा कोख में ही मर गया।

Update:2020-05-29 10:11 IST

मंगलौर: कोरोना काल के बीच मानवता को शर्मसार करने वाली कई खबरें सामने आई हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, मंगलौर से। जहां पर वंदे भारत फ्लाइट से लौटी एक गर्भवती महिला को विदेश से लौटने की वजह से ना तो अपार्टमेंट और ना ही प्राइवेट हॉस्पिटल में एंट्री मिली। इलाज ना मिल पाने के चलते उसका बच्चा कोख में ही मर गया।

यह भी पढ़ें: आने वाले समय में मचेगी तबाही, विद्वानों का दावा- 1 महीने में 3 ग्रहण लाएंगे प्रलय

वंदे भारत फ्लाइट से हुई है महिला की वापसी

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत फ्लाइट से लौटी इस गर्भवती महिला की भारत में वापसी हुई है। इस दौरान गर्भवती महिला का कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जो कि निगेटिव निकला। इसके बाद वह जब मंगलौर स्थित अपने अपार्टमेंट में जाने लगी तो अपार्टमेंट एसोसिएशन ने महिला को एंट्री देने से इनकार कर दिया। इसी अपार्टमेंट में महिला का पूरा परिवार रहता है।

यह भी पढ़ें: देश में जल्द लागू होगी नई शिक्षा नीति, जानिए कैसे होगी स्कूलों में पढ़ाई

प्राइवेट हॉस्पिटल ने भी एंट्री देने से किया इनकार

इसके बाद जब महिला एक प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए गई तो वहां पर भी महिला की विदेश से वापसी की बात सुनने के बाद उसे हॉस्पिटल में एंट्री नहीं दी गई और उसका इलाज करने से मना कर दिया गया। प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते महिला का बच्चा उसकी कोख में ही मर गया।

यह भी पढ़ें: रिलायंस बना रही चीन से 3 गुना सस्ती PPE किट, हजारों लोगों को मिला रोजगार

नगर निगम कमिश्नर ने अपार्टमेंट एसोसिएशन को जारी किया नोटिस

अब इस मामले में मंगलौर नगर निगम कमिश्नर ने अपार्टमेंट एसोसिएशन को नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्होंने महिला को अपार्टमेंट में एंट्री देने से इनकार क्यों किया? इसके साथ ही नगर निगम कमिश्नर ने आदेश दिया कि महिला को उसके घर में जाने से कोई नहीं रोक सकता है। और अगर कोई ऐसा करता है तो फिर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News