NRC लागू नहीं करेंगे: जानें क्या कहते हैं इन राज्यों के मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एनआरसी का सख्त विरोध कर रही हैं। ममता ने कहा है कि वे एनआरसी को बंगाल में कतई लागू होने नहीं देंगी।

Update: 2019-12-21 09:11 GMT
NRC लागू नहीं करेंगे: जानें क्या कहते हैं इन राज्यों के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: ये ऐलान किया जा चुका है कि देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी एनआरसी लागू किया जाएगा लेकिन अभी इसकी प्रक्रिया या तारीख घोषित नहीं हुई है। एनआरसी को लेकर अभी से काफी हो हल्ला मचा हुआ है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने साफ कह दिया है कि वे अपने यहां एनआरसी को लागू नहीं करेंगे, तो आइए जानते हैं कि कौन से राज्य व मुख्यमंत्री एनआरसी का विरोध कर रहे हैं...

क्या कहते हैं इन राज्यों के मुख्यमंत्री?

ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एनआरसी का सख्त विरोध कर रही हैं। ममता ने कहा है कि वे एनआरसी को बंगाल में कतई लागू होने नहीं देंगी।

Many State Chief minister Statement On Nrc Act

ये भी पढ़ें—UP में 10000 लोगों पर FIR, लखनऊ हिंसा में चौकाने वाला खुलासा, जानें कौन हैं दंगाई

भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वे अगर देश में एनआरसी लागू किया जाएïगा तो वे इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

नीतीश कुमार : बिहार में जेडीयू की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वे बिहार में एनआरसी लागू नहीं करेंगे। हालांकि नीतीश ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें—महाराष्ट्र में CAA – NRC विरोध की आग ग्रामीण अंचलों तक पहुँची

नवीन पटनायक : ओडीशा में बीजद की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है लेकिन एनआरसी का विरोध किया है।

अशोक गहलोत : राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एनआरसी के विरोधी हैं। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें—बड़ी खबर: इस कद्दावर सांसद ने भरी भीड़ में चाट लिए जूते, वजह जान रह जायेंगे दंग

अमरिन्दर सिंह : पंजाब में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि वे पंजाब में एनआरसी को लागू नहीं करेंगे।

Tags:    

Similar News