निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा करने वाले अरब के 8 शेख गिरफ्तार

Update: 2017-09-20 10:46 GMT
निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा करने वाले अरब के 8 शेख गिरफ्तार

हैदराबाद: राज्य पुलिस ने निकाह के बहाने नाबालिग लड़कियों का सौदा कर उन्हें विदेश ले जाने वाले आठ शेखों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये सभी आरोपी खाड़ी देश ओमान और कतर के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने निकाह कराने वाले तीन काजी सहित अन्य स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें ...शिवराज के दो मंत्रियों के रिश्तेदारों में लेन-देन का विवाद पहुंचा थाने

ख़बरों की मानें तो, हैदराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओमान और कतर से आए आठ शेखों को धर-दबोचा है। ये शेख यहां की गरीब लड़कियों को अपने साथ ले जाने की तैयारी में थे। सभी आरोपी की उम्र तकरीबन 70 साल के आसपास है। बताया जाता है कि ये खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए शक्तिवर्धक दवाएं लेते हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम फरीद बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें ...एक करोड़ की रिश्वत डील: IG STF पहुंचे सफाई देने, अफसर साख बचाने में जुटे

गैर कानूनी निकाह कराने वाले काजी भी गिरफ्तार

आरोपी फरीद ही वह शख्स है जो दलालों के साथ मिलकर लड़कियों का सौदा करवाता था। सबसे पहले शेख लड़कियों को पसंद करते, जिसके बाद उनका निकाह के बहाने सौदा किया जाता। पुलिस ने गैर कानूनी निकाह कराने वाले तीन काजी सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News