वायुसेना अध्यक्ष होंगे मार्शल आर.के.एस. भदौरिया

एयर वाइस चीफ एयर मार्शल भदौरिया प्रायोगिक टेस्ट पायलट होने के साथ कैट 'ए' कैटेगरी के क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं। इन्हें वायु सेना पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Update: 2023-05-17 15:51 GMT

नई दिल्ली: एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आर.के.एस. भदौरिया होंगे वायु सेना के अगले प्रमुख, इस बात की पुष्टि रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता ने की।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया...

रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक, सरकार ने अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में आर.के.एस. भदौरिया के नाम पर मुहर लगा दी गई है। वह एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह लेंगे।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीएस धनोआ 30 सितंबर को चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं।

आर.के.एस भदौरिया पर एक नजर...

एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आर.के.एस भदौरिया भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

इन्होंने अब तक 26 प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है, इसमें राफेल भी शामिल है। वह राफेल लड़ाकू विमान खरीद टीम के चेयरमैन रहे हैं।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

राफेल से भरी उड़ान...

एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आर.के.एस भदौरिया भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं। राफेल विमान उड़ाने के बाद उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान दुनिया का बेहतरीन विमान है।

इसके आने से भारतीय वायु सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। सुखोई और राफेल की जोड़ी की ताकत के आगे पाकिस्तान और चीन अब भारत के खिलाफ कोई नापाक हरकत नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

एयर वाइस चीफ एयर मार्शल भदौरिया प्रायोगिक टेस्ट पायलट होने के साथ कैट 'ए' कैटेगरी के क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं। इन्हें वायु सेना पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News