5 दिन तक होगी भारी बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि कुछ राज्‍यों में अभी मूसलाधार बारिश हो सकती है। तो वहीं कई राज्‍यों में हल्‍की बारिश की संभावना है।

Update: 2020-10-03 14:46 GMT
राजधानी रांची और पूरे झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से इसके लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ: देश भर से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते भी मानसून कुछ राज्‍यों में जमकर बरस रहा है। कई राज्यों में अभी आंधी के साथ बारिश हो रही है। मध्‍य भारत और उत्‍तर भारत में इन दिनों गर्मी और उमस हो रही है जिसके लोग परेशान है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि कुछ राज्‍यों में अभी मूसलाधार बारिश हो सकती है। तो वहीं कई राज्‍यों में हल्‍की बारिश की संभावना है। बता दें कि मानसून के वापसी के दौरान भी बारिश होती है। अब इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि कुछ राज्‍यों में अभी मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई राज्‍य में हल्‍की बारिश हो सकती है।

5 अक्‍टूबर के दौरान असम और मेघालय और त्रिपुरा में भारी भारी बारिश हो सकती है। आने वाले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें...पवित्र छड़ी यात्रा का अगला पड़ाव, बागनाथ महादेव मंदिर से जागेश्वर धाम रवाना

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़, नागालैंड, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 12 दिन के दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तानी ISI एजेंट गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, कर रहा था ये काम

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश की संभावना

राजधानी रांची और पूरे झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से इसके लिए अलर्ट जारी किया है। आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बीते 24 घंटों के दौरान रांची समेत आसपास के इलाकों में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें...यूपी में बंपर रोजगारः योगी सरकार का वादा पूरा, तीन लाख से ज्यादा दी नौकरियां

इसके अलावा गुमला, हजारीबाग, खूंटी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रांची समेत राज्य के सभी जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण ओडिशा के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News