इन राज्यों में बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार, 108 लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। केरल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र में अब तक 108 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। सिर्फ केरल में ही मृतक संख्या 42 हो गई है, वहीं करीब एक लाख लोगों को राज्य के बाहर 800 से अधिक राहत शिविरों में भेजा गया है।

Update:2019-08-10 20:24 IST

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। केरल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र में अब तक 108 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। सिर्फ केरल में ही मृतक संख्या 42 हो गई है, वहीं करीब एक लाख लोगों को राज्य के बाहर 800 से अधिक राहत शिविरों में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार को यह जानकारी दी। 42 मरने वालों में से 11 वायनाड के हैं। तो वहीं मध्य प्रदेश में बारिश से और बाढ़ से अब तक 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 200 मवेशियों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक जून से 10 अगस्त तक 614 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो कि सामान्य से 64 मिलीमीटर ज्यादा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, नीमच और मन्दसौर जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आए विनाशकारी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना भी पूरी ताकत से जुटी हुई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली में सेना की कई टीमें लोगों को बचाने में लगी है।

कर्नाटक में बाढ़ से 17 जिले प्रभावित हैं, 2.43 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, वहीं मरने वालों की सख्या बढ़कर 24 हो गई है।

Tags:    

Similar News