'कोरोना वैक्सीन पर फतवा जारी करने वाले लोग मानवता के दुश्मन': नकवी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले इन लोगों ने हज यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए दी जाने वाली वैक्सीन के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई थी।

Update: 2021-01-01 07:33 GMT
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन लोगों ने डेंगू की वैक्सीन के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। यह लोग पूरी तरह से आम जनता और मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ फतवा जारी करने वाले लोगों को मानवता का दुश्मन बताया है।

नकवी ने कहा कि फतवा जारी करने वाले फर्जी संघ आम लोगों के कल्याण के विरुद्ध काम कर रहे हैं। यह लोग असल मायनों में मानवता के दुश्मन हैं।

केंद्रीय मंत्री ने ये बातें गुरुवार को कही। उन्होंने आगे कहा कि 'ये लोग फतवे की दुकानें खोल रहे हैं जैसे सब्जी बेचने वाले ठेला लगाते हैं। यह लोग अपना फतवा बेचने के लिए फतवा ले लो, फतवा ले लो की आवाजें लगाएंगे।

कोरोना वैक्सीन (फोटो: सोशल मीडिया)

राहुल के ट्वीट पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज-‘जब तक मोदी PM हैं आप एंजॉय करें’

कोविड की वैक्सीन के आते ही फिर एक फतवा जारी होगा: नकवी

जब कोविड-19 की वैक्सीन आएगी, तो यही लोग इसे लगवाने वाले पहले होंगे। फिर एक फतवा जारी कर देंगे और दूसरों की जान खतरे में डाल देंगे।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले इन लोगों ने हज यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए दी जाने वाली वैक्सीन के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई थी।

इसी तरह ये लोग अब कोरोना की की आनेवाले की वैक्सीन के खिलाफ बर्ताव कर रहे हैं। यह इनकी आदत है। यह आम लोगों की सेहत और जिंदगी से खिलवाड़ करना चाहते हैं।

हरियाणा में किसान आंदोलन का दिखा असर, चौटाला पर सरकार छोड़ने का दबाव बढ़ा

कोरोना वैक्सीन(फोटो:सोशल मीडिया)

डेंगू की वैक्सीन के खिलाफ भी पहले आवाज उठाई गई थी : नकवी

इन्होंने डेंगू की वैक्सीन के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। यह लोग पूरी तरह से आम जनता और मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) का विरोध कर रहे थे, उन्हें अहसास होगा कि सरकार ने जो कानून बनाया वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही था।

यह लोग पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में पीडि़त हैं। भारत-फोबिया के शिकार लोग ही भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की मांग करते हैं। उन्हें यहां के हालात के बारे में अध्ययन करने की जरूरत है।

ममता सरकार ने सौरव से जमीन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की, वजह जान चौंक जाएंगे

Tags:    

Similar News