Mumbai: पुलिस ने आठ महीने बाद रिहा किया कबूतर, जानिए किस आरोप में काट रहा था सजा

Mumbai Police: मुंबई में कबूतर से जुड़ा एक मामला सामने आया है और यह बेहद संगीन है। चीनियों के द्वारा भारत की जासूसी करने के शक में एक कबूतर को पुलिस ने पकड़ा था।

Written By :  Aakanksha Dixit
Update:2024-01-31 18:30 IST

प्रतीकात्मक इमेज source : social media  

Mumbai Police: एक जमाना था जब लोग दूर-दराज़ अपनों की खैरियत जानने के लिए चिट्टी लिखा करते थे। उस समय कोई डाकिया तो होता नहीं था तो चिट्टी भेजने काम कबूतर के जरिये किया जाता था। चलिए ये नहीं फिल्मों का ही उदहारण ले लेते हैं। आपने सलमान खान और भाग्यश्री की मैंने प्यार किया तो देखी ही होगी कि किस तरह फिल्म की नायिका कबूतर के जरिये चिट्टी भेजती है और वह कबूतर भी कितना समझदार निकलता है जो सही जगह पर पंहुचा भी आता है। कुछ ऐसा ही किस्सा असल जिंदगी में भी देखने को मिला है। मुंबई में कबूतर से जुड़ा एक मामला सामने आया है और यह बेहद संगीन है। चीनियों के द्वारा भारत की जासूसी करने के शक में एक कबूतर को पुलिस ने पकड़ा था। मुंबई पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी है कि आठ महीने स्पेशल सेल में रखने के बाद अब उसे छोड़ रिहा कर दिया है।

किस प्रकार पकड़ में आया कबूतर

पिछले साल मई महीने में आरसीएफ पुलिस ने चेंबूर क्षेत्र में एक कबूतर को पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने उसे पकड़ा था तब उस पक्षी के पैरों पर दो छल्ले बंधे हुए थे। जिनमें एक तांबे का और दूसरा एल्यूमीनियम का था। कबूतर के दोनों पंखों के नीचे चीनी भाषा में कुछ संदेश लिखे थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने उस दौरान यह मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच पूरी होने के बाद जासूसी का आरोप हटा लिया गया।

कबूतर को पशु चिकित्सालय में रखा गया

मामले की जाँच के दौरान कबूतर को एक पशु चिकित्सालय में रखा गया था। आरसीएफ (राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टलाइज़र) पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि परेल इलाके में स्थित बाई सकरबाई दिनशों पेटिट पशु चिकित्सालय ने सोमवार को पुलिस से पक्षी को छोड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद मंगलवार को उस कबूतर को छोड़ दिया गया।

ताइवान रेसिंग का निकला कबूतर

मामले की जाँच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि यह कबूतर ताइवान में रेसिंग कार्यक्रम में भाग लेता था और वह इसी कार्यक्रम के दौरान उड़ते हुए यहाँ तक आ गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की मंजूरी के बाद, अस्पताल ने कबूतर को छोड़ दिया है। अधिकारी ने यह भी कहा है कि पक्षी का स्वास्थ्य एकदम ठीक है।

Tags:    

Similar News