नजीब की मां के दिल से निकली हाय- पिचक जाएगा 56 इंच का सीना

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र नजीब जंग को लापता हुए दो वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिल सकी है। नजीब की मां फातिमा हर उस दर पर माथा टेक चुकी जहां से उन्हें बेटे के लौटने की उम्मीद बंध सकती थी। आज फातिमा की पथरा चुकी आंखें  मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से से भरी हैं।

Update:2019-01-13 11:19 IST

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र नजीब को लापता हुए दो वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिल सकी है। नजीब की मां फातिमा हर उस दर पर माथा टेक चुकी जहां से उन्हें बेटे के लौटने की उम्मीद बंध सकती थी। आज फातिमा की पथरा चुकी आंखें मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से से भरी हैं।

ये भी देखें :नजीब मामले में लाई डिटेक्शन की सीबीआई की याचिका खारिज

मुम्बई में फातिमा ने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके दिमाग से कम से कम एक भावना निकाल दी, वो है डर। मोदी राज में एक अच्छी बात यह हुई है कि हमारे अंदर अब कोई डर नहीं है।

ये भी देखें : सनसनीखेज: JNU यूनिवर्सिटी फिर विवादों में, नजीब के बाद एक और छात्र लापता

उन्होंने कहा, मैंने नरेंद्र मोदी से एक बार मिलने की हिमाकत करना चाहती हूं। वह मेरी आंखों में देखें और कहें कि मेरे बेटे के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। यह सरकार अब सत्ता में लौट के नहीं आएगी। 56 इंच का सीना पिचक जाएगा।

नजीब 16 अक्टूबर 2016 से लापता है।

Tags:    

Similar News