एयर स्ट्राइक: कांग्रेस वाले सिद्धू साहेब बोले- पेड़ गिराने गए थे ?

एयर स्ट्राइक को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसको लेकर सवाल उठाया। सिद्धू ने ट्वीट किया, 300 आतंकी मारे गए। हां या नहीं? तो इसका क्या उद्देश्य था? आप आतंकियों को मार गिराने गए थे या पेड़ों को? क्या यह चुनावी हथकंडा है? विदेशी शत्रु से लड़ने के नाम पर हमारे लोगों से छल हुआ है।

Update: 2019-03-04 09:51 GMT

चंडीगढ़ : एयर स्ट्राइक को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसको लेकर सवाल उठाया। सिद्धू ने ट्वीट किया, 300 आतंकी मारे गए। हां या नहीं? तो इसका क्या उद्देश्य था? आप आतंकियों को मार गिराने गए थे या पेड़ों को? क्या यह चुनावी हथकंडा है? विदेशी शत्रु से लड़ने के नाम पर हमारे लोगों से छल हुआ है। सेना का राजनीतिकरण बंद कीजिए।' इसके आखिर में नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है, 'ऊंची दुकान, फीका पकवान।'

ये भी देखें : हम टारगेट हिट करते हैं, शवों को नहीं गिनते : वायुसेना चीफ धनोआ

वहीं वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने कहा, सफलतापूर्वक टारगेट को हिट किया गया है। हम टारगेट हिट करते हैं, शवों को नहीं गिनते। हम सिर्फ यह देखते हैं कि टारगेट हिट किया है नहीं। हां, हमने हिट किया। धनोआ ने कहा, अगर हम जंगल में स्ट्राइक किए होते तो उन्हें जवाब देने की क्या जरूरत थी।

Tags:    

Similar News