Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को किया ढेर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गए। जिसमें सात नक्सली मारे गए। हालांकि मुठभेड़ अभी जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-23 14:39 GMT

Naxal Encounter : लोकसभा चुनावों के बीच छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने मोर्चा खोल रखा है। यहां दंतेवाड़ा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गए। जिसमें सात नक्सली मारे गए। हालांकि मुठभेड़ अभी जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीगढ़ में नक्सलियों एसओजी, डीआरजी, सीआरपीएफ और बीएसफ की टीमें लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। सुरक्षाबलों ने दंतेवाड़ा में गुरुवार को इनपुट के आधार पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें सात नक्सली मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं।

सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों के मरने की संख्या में बढ़ सकती है। इस दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के नक्सलियों के दंतेवाड़ा में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीमें सर्च अभियान के लिए निकलीं थीं।

10 से 12 नक्सलियों के घायल होने की सूचना

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर के पुलिस अधीक्षक लगातार जवानों से सम्पर्क बनाए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की ओर से हो रही फायरिंग पर जवान सतर्क है। सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। मुठभेड़ में 10 से 12 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। 

कांकेर में 10 नक्सलियों को मार गिराया था

इससे पहले दो मई को भी कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षबलों ने इनामी नक्सल कमांडर समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सली कमांडर का नाम जोगन्ना था, उसके ऊपर 25 लाख रुपए का इनाम भी था। यही नहीं, इसके खिलाफ 190 से अधिक मामले दर्ज हैं। सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के पास से कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर भी मिला था।

बता दें कि बीते 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेटिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया था। इससे पहले भी कई बड़ी कार्रवाई की जा चुकी हैं। 

Tags:    

Similar News