Delhi: बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान, 17 और 18 जुलाई बंद रहेंगे सभी विद्यालय

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि बाढ़ में यमुना किनारे रहने वाले परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरा सामान ही बह गया। ऐसे में उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए दस-दस हजार रुपए प्रति परिवार दिए जाएंगे।

Update:2023-07-16 22:06 IST
cm arvind kejriwal announced financial help for flood affected families (Photo-Social Media)

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को 10-10 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हालांकि यमुना का जलस्तर कम होने के कारण सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने जनजीवन का पुनह सामान्य करन के लिए मुआवजे का एलान किया। इसके साथ ही राजधानी दिल्लि के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 17 और 18 जुलाई को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बच्चों को ड्रेस व किताबें भी मिलेंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि बाढ़ में यमुना किनारे रहने वाले परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरा सामान ही बह गया। ऐसे में उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए दस-दस हजार रुपए प्रति परिवार दिए जाएंगे। इसके अलावा जिनके सभी कागज जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य पहचान पत्र बह गए हैं उनके लिए स्पशल कैंप लगाया जाएगा और जिन बच्चों के ड्रेस व किताबें बह गईं हैं उन्हे स्कूल की तरफ से ये सब दिलाए जाएंगे।

इन क्षेत्रों में सभी स्कूल बंद रहेंगे

बाढ़ की मार झेल रहे राजधानी दिल्ली में यमुना नदी से सटे क्षेत्रों के सभी स्कूल बंद रहेंगे। क्योंकि सभी विद्यालयों में शिविर चल रहे हैं। इसके चलते सभी सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूल 17 और 18 जुलाई को बंद रहेंगे। यह बाढ़ प्रभावित जिलों- पूर्व, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम-ए, उत्तर, मध्य और दक्षिण पूर्व के लिए जारी किया गया है।

सीएम केजरीवाल ने की तीन प्रमुख घोषणाएं

  • आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे।
  • जिनके काग़ज़ जैसे- आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे।
  • जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलायेंगे।

घट रहा यमुना का जल स्तर

पिछले सप्ताह के मुकाबले यमुना नदी का जल स्तर लगाता घट रहा है। बुधवार को जलस्तर 207.71 था, जो चालिस साल पिछले 1978 में 207.49 के रकॉर्ड तोड़ दिया था। इस बार यमुना का उच्चतम जलस्तर 208.66 मीटर था, जिससे दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए। रविवार को जलस्तर गिरकर 205.78 पहुंच गया। माना जा रहा है रात तक खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगा। बता दें कि यमुना नदी के खतरे का बिन्दू 204.50 मीटर है।

Tags:    

Similar News