सोना हुआ सस्ता: अभी खरीद ले, नहीं तो कभी भी बढ़ सकते हैं दाम

सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खुशखबरी आई है। ये खबर उन लोगों के लिए है जो लोग सोने के शौकीन हैं। सोने के भाव में गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 17 सितम्बर मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपए गिरकर 38,905 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

Update: 2023-05-08 23:56 GMT

नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खुशखबरी आई है। ये खबर उन लोगों के लिए है जो लोग सोने के शौकीन हैं। सोने के भाव में गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 17 सितम्बर मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपए गिरकर 38,905 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट आई है। वही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम करने के कारण चांदी में गिरावट हुई। चांदी का भाव 290 रुपए की गिरावट 48,028 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

ये भी देखें:गज़ब का नजारा! कांग्रेस मोदी का बर्थडे मना रही, देखें तस्वीरें

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,497 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी भी गिरावट के साथ 17।81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल का कहना है कि, ''जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने से इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार्ता में डेवलपमेंट और अमेरिकी एफओएमसी रेट फैसले की वजह से सोने का भाव एक दायरे में कारोबार कर रहा है।''

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 71।88 पर बनी हुई थी।

ये भी देखें:1 करोड़ में बिकी मोदी की ये खास चीज, ऑनलाइन हुई नीलामी

गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा

भारतीयों ने पिछले एक महीने में गहनों को छोड़ Gold ETF (एक्सचेंज ट्रेडेट फंड) में जमकर निवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में 145 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ है। ऐसा 9 माह में पहली बार है जब गोल्ड ईटीएफ में निवेश देखा गया है। सोने की कीमतों में तेजी के बीच गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है। सोने के निवेशक इसे निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

Tags:    

Similar News