खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार: देश दहलाने की थी साजिश, NIA ने किया नाकाम

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज खालिस्तानी आतंकवादी गुरजीत सिंह निज्जर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलतता हासिल की।

Update: 2020-12-23 14:26 GMT

नई दिल्ली: हरियाणा पंजाब के किसान इन दिनों केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच खालिस्तानी समर्थक किसान आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं। हालंकि बुधवार को खालिस्तानी समर्थकों को उस समय झटका लगा, जब लम्बे समय से फरार खालिस्तानी आतंकी गुरजीत सिंह निज्जर को गिरफ्तार कर लिया गया।

खालिस्तानी आतंकी गुरजीत सिंह निज्जर गिरफ्तार

दरअसल, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज खालिस्तानी आतंकवादी गुरजीत सिंह निज्जर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलतता हासिल की। एनआईए को इसकी लम्बे समय से तलाश थी। फ़िलहाल निज्जर की गिरफ्तारी के बाद एनआईए उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई जा रही है, जहां उसे विशेष अदालत के सामने पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः भारतीय सेना की नई मिसाइल: जमीन से हवा में ऐसा हमला, दुश्मन मिनटों में होंगे ढेर

2017 में निज्जर यूरोप फरार हो गया था

जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकवादी गुरजीत सिंह निज्जर साल 2017 में भारत से फरार होकर यूरोप भाग गया था और तब से यूरोप के साइप्रस में रह रहा था। निज्जर पर महाराष्ट्र के पुणे में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। एनआईए ने निज्जर समेत 3 खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ़ कोर्ट में आरोपपत्र दायर किया था।

अलग खालिस्तानी राज्य के लिए रची थी आतंकी साजिश

दरअसल, गुरजीत सिंह निज्जर समेत हरपाल सिंह और मोइन खान सोशल मीडिया पर खालिस्तान को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने आतंकवाद पुनर्जीवित करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि अलग खालिस्तान राज्य बनाने की मांग को लेकर आरोपी हरपाल सिंह और मोइन खान ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगतार सिंह हवारा के फोटोग्राफ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए थे।

ये भी पढ़ेंः सेना पर बम धमाका: CRPF पार्टी पर हुआ ग्रेनेड हमला, खून से लथपत हुए जवान

NIA निज्जर को रिमांड के लिए दिल्ली से जा रही मुंबई

गुरजीत सिंह पर आरोप है कि उसे मोइन खान को भारत में मुसलमानों और सिखों पर हुए कथित अत्याचारों के बारे में चर्चा करके प्रेरित किया और खालिस्तान राज्य बनाने के लिए काम करने को उत्साहित किया। आतंकी साजिश के तहत साल 2018 में आरोपी गुरजीत निज्जर ने मोइन खान को हथियार और गोला बारूद खरीदने के निर्देश दिए थे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News