अब 100 करोड़ का ऐलान: सीएम ने दिए आदेश, जल्द होंगे लागू

देश में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन है। सरकार लोगों से उनके घरों से न निकलने की अपील कर रही है। जिसके चलते देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन से निपटने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 100 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

Update: 2020-03-26 11:09 GMT
अब 100 करोड़ों का ऐलान: सीएम ने दिए आदेश, जल्द होंगे लागू

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन है। सरकार लोगों से उनके घरों से न निकलने की अपील कर रही है। जिसके चलते देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन से निपटने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 100 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। बता दें कि पिछले दिनों नीतीश कुमार ने राशनकार्ड धारकों के खाते में 1-1 हजार रुपये राशि डालने का ऐलान किया था। बिहार सरकार ने सीएम रिलीफ फंड से 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें... कोरोना पर सोनिया का बड़ा बयान, पीएम मोदी को दी ये राय

बिहारियों ने सरकार का बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार सरकार ने 100 करोड़ की धनराशि जारी की है। इस राशि का उपयोग लॉकडाउन के कारण बिहार के अंदर जो मजदूर, रिक्शा चालक ,ठेला चालक ,वेंडर और अन्य गरीब फंसे हुए है। उनके के लिए आपका राहत केंद्र बनाने और उनके लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था करने में किया जाएगा।

और जो लोग बिहार के बाहर फंसे हुए हैं या फिर रास्ते में हैं उन्हें रेसिडेंट कमिश्नर के माध्यम से संबंधित राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर वहीं पर भोजन एवं आवास की व्यवस्था बिहार सरकार के खर्चे पर की जा रही है । इसके अलावा आपदा राहत केंद्रों पर कोरोना संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी। अन्य राज्यों में लगभग 1500 बिहारी फसे हैं।

और तो और दिल्ली में 400, बंगाल में तकरीबन 500, तमिलनाडु में 250 पंजाब में 400 दिहाड़ी मजदूर और अन्य जगह पर काम करने वाले लोग फंसे हुए हैं। हालांकि इन हालातों में उन्हें बिहार लाना अभी संभव नहीं है।

इसके साथ ही अन्य राज्यों में फसे बिहार के लोग 9476191436 पर अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार या 9431019731, 7631499034, 9973904546 पर अन्य अधिकारी से सहायता के लिए बात कर सकते है। श्रम मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दिल्ली में एक डीएलसी दिग्विजय सिंह हर राज्य में फसे बिहारियों की सहायता के लिए राज्यो से कॉर्डिनेट कर रहे है।

ये भी पढ़े- बच्चे बचाएंगे कोरोना से, नहीं यकीन तो देख लें ये वीडियो

बाहर फंसे बिहारियों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था

आपको बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को ही ट्वीट किया था। ट्वीट के जरिये उन्होंने बिहार सरकार को दिल्ली और अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की राज्य सरकार मदद करने की बात कही थी।

साथ ही प्रशांत किशोर ने मांग की थी कि बिहार सरकार राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करे और उन्हें राहत पहुंचाए। उन्होंने यह भी कहा था कि दुनिया भर की सरकार अपने लोगों की मदद कर रही है ,तो बिहार सरकार इन लोगों का सहयोग क्यों नहीं कर रही।

ये भी पढ़े- लॉकडाउन: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने शाखाओं में किए कुछ बदलाव

Tags:    

Similar News